फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: अखिलेश यादव बोले- पांच फीसदी कमीशन लेने वाला आईएएस गायब, भाजपा ने कानून व्यवस्था को बर्बाद कर दिया

Fri, 06 Feb 2026 06:21 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब पांच फीसदी कमीशन लेने वाला आईएएस और एसपी ही गायब हों तो आम लोगों की सुरक्षा की उम्मीद कैसे की जा सकती है। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।
विज्ञापन
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि जिस भाजपा राज में एसपी फरार हो गया हो और एक ऐसा आईएएस भी जो निवेश के नाम पर पांच फीसदी एडवांस लेता था, वह भी गायब है तो किसी अन्य गुमशुदा का कौन ढूंढ सकता है।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। हत्या, लूट, बलात्कार, ठगी, अपहरण की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। कानून व्यवस्था पर सरकार का जीरो टॉलरेंस का दावा जीरो हो चुका है।

उन्होंने कहा कि राजधानी लखनऊ में ही हर दिन अपराध की कई घटनाएं हो रही हैं। पूरे प्रदेश की हालत बेहद खराब है। हाथरस में एनएच 93 पर बदमाशों ने सेना के जवान अखिलेश चौधरी को दिनदहाड़े गोलियों से छलनी कर दिया। 
विज्ञापन


राजधानी के सरोजिनी नगर थाना क्षेत्र में थार सवार बदमाशों ने युवक को अगवा कर लूट लिया। गोमती नगर में बाइक सवार बदमाशों ने महिला का पर्स लूट लिया। पिछले दो साल में उत्तर प्रदेश में 1.08 लाख लोग गायब हो चुके हैं। इनकी गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज हैं लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल रही है। अखिलेश ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कोई भी सुरक्षित नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें