अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार ने नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना के साथ एमबीबीएस की सीटें भी बढ़ाई थी। गंभीर बीमारियों में कैंसर, किडनी, हार्ट और लीवर के इलाज की मुफ्त व्यवस्था की थी। स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता और बेहतर इलाज की दृष्टि से कीमती मशीनें भी मंगवाई गई थी।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा शासनकाल में स्वास्थ्य सेवाएं खस्ताहाल हो गई है। स्वास्थ्य मंत्री के निरीक्षण में खुद व्यवस्था की पोल खुल रही है। मरीजों को न दवा मिल रही है और न ही एंबुलेंस की सुविधा। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार ने नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना के साथ एमबीबीएस की सीटें भी बढ़ाई थी। गंभीर बीमारियों में कैंसर, किडनी, हार्ट और लीवर के इलाज की मुफ्त व्यवस्था की थी। स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता और बेहतर इलाज की दृष्टि से कीमती मशीनें भी मंगवाई गई थी। भाजपा सरकार ने गरीबों के इलाज में कोई रुचि नहीं दिखाई। कीमती मशीनों के डिब्बों को खोलकर भी नहीं देखा गया।
विज्ञापन
भाजपा सरकार की मानसिकता गरीब विरोधी और पूंजीघरानों के संरक्षण की है। इसलिए सरकारी अस्पतालों की हालत बिगड़ती जा रही है और प्राइवेट अस्पतालों, नर्सिंग होम की बाढ़ आ गई। समाजवादी सरकार की एम्बूलेंस सेवा 108 और 102 बदहाली से गुजर रही है। भाजपा सरकार ने अस्पतालों के नाम पर खंडहर खड़े कर दिए हैं जहां मेडिकल पैरामेडिकल सेवाएं गायब हैं। बांदा के जिला अस्पताल की माइनर ओटी में मरीजों को टांके भी टॉर्च की रोशनी में लगते हैं। यह अस्पताल की बदहाली का प्रत्यक्ष प्रमाण है। भाजपा सरकार पांच साल बिताने के बाद अब छठे वर्ष में प्रवेश कर रही है। लेकिन गरीबों, मरीजों के प्रति उसकी उदासीनता बरकरार है।