फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ : अखिलेश ने लगाया बूथ कैप्चरिंग का आरोप, बोले - प्रदेश में स्वास्थ्य व शिक्षा का बुरा हाल

Mon, 11 Apr 2022 12:24 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

अखिलेश यादव ने रविवार को जारी बयान में कहा कि सरकार पहले रिक्तियां घोषित करती है, फिर विज्ञापन निकाल कर रोजगार देने की डुगडुगी पीटने लगती है, लेकिन सरकार की नीयत में खोट की वजह से परीक्षा के पेपर लीक हो जाते हैं।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था, स्वास्थ्य-शिक्षा सभी पूरी तरह से चौपट है। शिक्षण कार्य से जुड़े लोगों में भारी असंतोष है। नौजवान आक्रोशित हैं क्योंकि उनकी समस्याओं के प्रति सरकार का रवैया संवेदन शून्य है। रोटी-रोजगार का कोई इंतजाम नहीं है। युवा आवाज उठाता है तो पुलिस की लाठियां चटकने लगती हैं।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने रविवार को जारी बयान में कहा कि सरकार पहले रिक्तियां घोषित करती है, फिर विज्ञापन निकाल कर रोजगार देने की डुगडुगी पीटने लगती है, लेकिन सरकार की नीयत में खोट की वजह से परीक्षा के पेपर लीक हो जाते हैं। परीक्षा परिणामों पर सवाल खड़े हो जाते हैं और परीक्षाएं निरस्त हो जाती हैं। उन्होंने कहा कि अनुदेशक, टीईटी, शिक्षामित्र, शिक्षक भर्ती में सरकार का रवैया अजीबो गरीब रहा है।

14 को मनाएंगे आंबेडकर जयंती
अखिलेश यादव ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से अपील की कि 14 अप्रैल की शाम को शहर, मोहल्ले व गांव में दीप जलाकर बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाएं।
विज्ञापन


बूथ कैप्चरिंग का आरोप
सपा ने विधान परिषद चुनाव में भाजपा पर बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाया है। मुख्य चुनाव आयुक्त को भेजे ज्ञापन में प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने आरोप लगाया कि बस्ती- सिद्धार्थनगर में नौ अप्रैल मनमानी की गई। हैसरबाजार स्थित बूथ पर जबरन वोट डाले गए। गौर ब्लॉक में फर्जी लोगों से मतदान कराया गया। बस्ती के विक्रमजोत बूथ पर भाजपा विधायक ने नियमों के विपरीत मतदान कराया। बनकरी में बूथ कैप्चरिंग की गई। पार्टी प्रत्याशी संतोष यादव सनी की शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। 
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें