फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: अजय राय बोले- अमित शाह-पीएम मोदी ने ED-CBI को तोते की तरह रखा, जहां चुनाव होता...पिंजड़ा खोल देते हैं

Fri, 09 Jan 2026 04:56 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कोलकाता में I-PAC कार्यालय पर ED छापेमारी को राजनीतिक बताया। उन्होंने कहा कि चुनाव आते ही केंद्र सरकार ED और CBI का दुरुपयोग करती है। 
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कोलकाता में I-PAC ऑफिस पर ED की छापेमारी और TMC प्रोटेस्ट पर भाजपा को घेरा। उन्होंने लखनऊ में कहा, अमित शाह और पीएम मोदी तोते की तरह ED और CBI को रखे हैं। जहां चुनाव होता है, वहां वे पिंजड़ा खोलकर तोता उड़ा देते हैं। ममता बनर्जी ने वहां दबाव बनाया है। निश्चित वहां अपने लोगों के साथ खड़ा होना चाहिए।

विज्ञापन

 

 

Trending Videos
विज्ञापन

कहा था-ब्राह्मण समाज के लोगों के फर्जी एनकाउंटर किए जा रहे

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि भाजपा सरकार में ब्राह्मण समाज के लोगों के फर्जी एनकाउंटर किए जा रहे हैं। करीब 10 साल में 1700 से अधिक ब्राह्मणों की हत्या की गई है। वह बृहस्पितवार(8 जनवरी) को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की ओर से आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

लखनऊ के ठाकुरगंज घास मंडी चौराहे पर स्थित बाबा गोमती दास स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने प्रदेश सरकार पर ब्राह्मण समाज की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सत्ता में ब्राह्मण समाज के लोगों को मुख्यमंत्री बनाया जाता था, लेकिन भाजपा सिर्फ समाज का वोट ले रही है। मौके पर मौजूद लोगों ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें