फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ एयरपोर्ट: आगे बढ़ा मेंटेनेंस का काम, जुलाई के बजाय 15 अगस्त तक पूरी होगी रनवे की मरम्मत

Wed, 06 Aug 2025 07:53 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Lucknow Airport Maintenance: लखनऊ एयरपोर्ट पर रनवे मेंटेनेंस का काम 15 अगस्त तक पूरा होगा। हालांकि दिन में साढ़े तीन घंटे की पाबंदी नवंबर तक रहेगी। 
विज्ञापन
लखनऊ एयरपोर्ट। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ एयरपोर्ट के रनवे पर मरम्मत का काम जारी है, जो कि 15 अगस्त को पूरा हो जाएगा। इसके बाद ही 24 घंटे फ्लाइटों का संचालन हो सकेगा। इस बीच लखनऊ एयरपोर्ट ने 20 अगस्त से 5 नवम्बर तक नियमित देखभाल के लिए एक ‘नोटम’ यानी नोटिस टू एयरमैन लिया है। इसके तहत एयरपोर्ट का रनवे हर बुधवार को सुबह 9:30 से दिन के 1:00 बजे तक उड़ानों के लिए बंद रहेगा। यात्रा से पहले अपनी फ्लाइट का शेड्यूल चेक कर लें।

विज्ञापन


लखनऊ एयरपोर्ट के रनवे को एक मार्च से रोजाना दिन में 11 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रखकर मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। पहले यह अवधि सुबह 10 से शाम 6 बजे तक थी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने आम यात्रियों की दिक्कत को देखते हुए डीजीसीए से रनवे खुलने की अवधि बढ़ाने के लिए कहा था। 

Trending Videos
विज्ञापन

15 अगस्त तक नियमित होता रहेगा काम

डीजीसीए के निर्देश पर एयरपोर्ट निजी प्रबंधन ने दो घंटे बढ़ा दिए लेकिन मरम्मत का जो काम 15 जुलाई तक चलना था उसे बढ़ाकर 15 अगस्त कर दिया। 16 जुलाई से 15 अगस्त तक रनवे प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक बंद रखा जा रहा है। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार बुधवार को रनवे बंद रखकर नियमित देखभाल करने की व्यवस्था पुरानी है। इस नोटम को समय - समय पर जारी किया जाता है। अन्य एयरपोर्ट के रनवे भी सप्ताह में एक दिन डेढ़ से दो घंटे के लिए बंद रखे जाते हैं।

अगस्त से नवंबर तक, प्रत्येक बुधवार को एयरपोर्ट का रनवे नियमित देखभाल और मरम्मत के लिए साढ़े तीन घंटे के लिए बंद रहेगा। डीजीसीए से इस नोटम को मंजूरी मिल चुकी है। ऐसे में यदि अगस्त के बाद पहले ही फ्लाइट बुक कराएं हैं तो उसकी स्थिति देख लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें