फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: खराब मौसम के कारण रांची जाने वाली इंडिगो की दो फ्लाइट्स लखनऊ डायवर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
खराब मौसम के कारण रांची जाने वाली इंडिगो की दो फ्लाइट्स लखनऊ डायवर्ट
विज्ञापन

लखनऊ। रांची में खराब मौसम और कम दृश्यता के कारण बृहस्पतिवार रात रांची जा रही इंडिगो एयरलाइंस की दो उड़ानों को डायवर्ट कर लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतारा गया। अचानक हुए इस डायवर्जन के बाद लखनऊ एयरपोर्ट प्रशासन तुरंत हरकत में आया और विमानों की लैंडिंग कराई।
डायवर्ट की गई पहली उड़ान 6ई 221 (बेंगलुरु से रांची) थी। एयरबस A320 विमान ने बेंगलुरु से उड़ान भरी थी, लेकिन रांची में मौसम बिगड़ने के बाद इसे लखनऊ मोड़ा गया। यह उड़ान रात 21:45 बजे लखनऊ हवाई अड्डे पर लैंड हुई।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी उड़ान 6ई 5023 (दिल्ली से रांची) थी। यह विमान दिल्ली से रवाना हुआ था और रांची में लैंडिंग संभव न होने के कारण इसे भी लखनऊ डायवर्ट किया गया। यह फ्लाइट रात 22:20 बजे लखनऊ पहुंची।
विज्ञापन

लखनऊ एयरपोर्ट प्रवक्ता के अनुसार अचानक पहुंची इन उड़ानों और यात्रियों की सुविधा के लिए तत्काल आवश्यक परिचालन सहायता प्रदान की गई। हवाई अड्डा प्रशासन और इंडिगो की टीम ने यात्रियों के ठहराव और उनके जलपान का उचित प्रबंध किया, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो। मौसम सामान्य होने पर विमानों को गंतव्य के लिए रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें