फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow Airport: दो घंटे विमान में इंतजार के बाद निरस्त की फ्लाइट, भड़के यात्रियों ने किया हंगामा

Thu, 04 Apr 2024 12:47 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

दो घंटे विमान में इंतजार करने के बाद जब फ्लाइट निरस्त कर दी गई तो यात्री आक्रोशित हो गए। उन्होंने एयरलाइंस के काउंटर पर जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Air India
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमौसी एयरपोर्ट से दोपहर दो बजे मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की नियमित फ्लाइट एआई 626 बुधवार को तकनीकी खराबी के चलते उड़ान नहीं भर सकी।

विज्ञापन


यात्रियों को करीब दो घंटे विमान में बिठाए रखने के बाद बताया गया कि उड़ान निरस्त की जा रही है। इससे यात्री आक्रोशित हो उठे। वह विमान से वापस डिपार्चर हॉल में लौटे तो एयरलाइंस के काउंटर पर हंगामा करने लगे।

इसके बाद एयरलाइंस ने सभी यात्रियों को दो दिन बाद यात्रा करने का विकल्प दिया। वहीं, कई यात्रियों को दूसरी कनेक्टिंग उड़ानों में समायोजित करवाया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें