फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: अब अमेठी में मतदान भी करेंगी स्मृति, बूथ संख्या 347 से बनीं वोटर

Thu, 04 Apr 2024 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
स्मृति इरानी
विज्ञापन
अमेठी सिटी। अमेठी के सियासी रण में चुनाव से पहले एक और रिकॉर्ड बना है। मौजूदा सांसद स्मृति जूबिन इरानी दूसरी ऐसी केंद्रीय मंत्री हैं, जो अमेठी में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगी। वहीं, सासंद के तौर पर वह तीसरी नेता हैं। मेदन मवई में आवास बनवाने के बाद सांसद ने वोटर बनने के लिए आवेदन किया था। इस पर अब उनका नाम बूथ संख्या 347 की मतदाता सूची में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

वर्ष 2014 में अमेठी से भाजपा प्रत्याशी के तौर पर चुनावी समर में उतरीं स्मृति को पहले चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद 2019 के चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के राहुल गांधी को हराकर जीत दर्ज की थी। इस चुनाव में स्मृति ने जनता से वादा किया था कि अमेठी से सांसद निर्वाचित होने के बाद यहां स्थाई ठिकाना बनवाकर रहेंगी।

चुनाव जीतने के बाद केंद्रीय मंत्री ने 22 फरवरी 2021 को गौरीगंज तहसील क्षेत्र के मेदन मवई गांव में आवास के लिए जमीन खरीदी। 29 जुलाई 2021 को उनके बेटे ने भूमि पूजन किया। इसी साल आवास का काम पूरा हुआ। इसके बाद 22 फरवरी 2024 को उन्होंने गृह प्रवेश किया। इसमें कई बड़े नेता शामिल हुए।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि विजय गुप्ता ने बताया कि इसके साथ ही स्मृति जूबिन इरानी ने अमेठी से खुद को मतदाता बनाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी थी। औपचारिकताएं पूरी होने के साथ ही वह अमेठी संसदीय क्षेत्र के गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र के मेदन मवई गांव के 347 बूथ संख्या की मतदाता बन गई हैं। पिछले चुनाव में उनका पता मुंबई का था। केंद्रीय मंत्री ने खुशी जताते हुए इसे अपने जीवन की बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा है कि इससे हमारे रिश्तों को अमेठी में और मजबूती मिलेगी।

-

यह है स्थिति

-वर्ष 1967 में अस्तित्व में आई अमेठी लोकसभा में वर्ष 1977 में जनता पार्टी से सांसद चुने गए रवींद्र प्रताप सिंह अमेठी के कोहरा के रहने वाले थे। इसके बाद 1998 में सांसद बने संजय सिंह भी अमेठी के मूल निवासी व मतदाता थे। इसके बाद स्मृति जूबिन इरानी अब तीसरी ऐसी नेता हैं, जो सांसद होने के साथ ही मतदाता भी हैं। साथ ही अमेठी की वह दूसरी ऐसी मतदाता हैं, जो केंद्रीय मंत्री हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें