फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दुबई जाने वाली एअर इंडिया की उड़ान अचानक रद्द, उतारे गए बैठ चुके 160 यात्री; पायलट ने किया टेकऑफ से इनकार

Wed, 16 Jul 2025 07:49 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

Air India flight: एअर इंडिया के विमानों में गड़बड़ी का सिलसिला जारी है। बुधवार को एअर इंडिया के विमान में यात्रियों को बैठाने के बाद पायलट ने उड़ान भरने से इनकार कर दिया। 
विज्ञापन
एअर इंडिया - फोटो : एअर इंडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बुधवार को लखनऊ से दुबई जाने वाली एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने की वजह से उड़ान को अंतिम समय में रद्द किया गया। फ्लाइट रद्द होने से यात्रियों में आक्रोश दिखा।

विज्ञापन


लखनऊ से सुबह 8:45 बजे उड़ान भरकर 11:35 बजे दुबई पहुंचने वाली एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट (आईएक्स 193) की बोर्डिंग हो चुकी थी। 160 यात्री बैठ चुके थे। विमान का इंजन भी स्टार्ट होने के साथ उड़ान भरने के लिए तैयार था। तभी पायलट को विमान में तकनीकी गड़बड़ी की आशंका हुई। पायलट ने विमान को उड़ान भरने में अनफिट बताकर टेकऑफ करने से इनकार कर दिया।

 खामी दूर करने के लिए इंजीनियरों की टीम लगाई गई। काफी मशक्कत के बाद भी तकनीकी दिक्कत दूर नहीं हो सकी। अंत में उड़ान रद्द करने की घोषणा हुई। नाराज यात्रियों को एअर इंडिया प्रबंधन ने किसी तरह मनाया। सूत्रों के मुताबिक कुछ यात्रियों को होटल में ठहराया गया है और उन्हें दूसरे विमान से दुबई भेजने का भरोसा दिया गया है।
विज्ञापन


कुछ यात्रियों का किराया भी वापस किया गया है। सूत्रों का कहना है कि यदि पायलट को तकनीकी गड़बड़ी की भनक नहीं लगती तो बड़ा हादसा हो सकता था। शाम तक इंजीनियरों की टीम विमान की खामी दूर करने में लगी रही।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें