लखनऊ। अवध गर्ल्स डिग्री कॉलेज में शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए स्नातक व परास्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों में सीधे प्रवेश शुरू हो गए हैं। इस संबंध में प्राचार्या की ओर से वेबसाइट पर सूचना अपलोड कर दी गई है। प्राचार्या प्रो. बीना राय ने बतायाकि कॉलेज में बीए, बीकॉम और बीएससी पाठ्यक्रम संचालित है। बीए की 400 सीटों पर प्रवेश लेने वाली छात्राओं के पास मानवशास्त्र, अर्थशास्त्र, शिक्षाशास्त्र, अंग्रेजी, भूगोल, हिंदी, इतिहास, शारीरिक शिक्षा, राजनीति विज्ञान और मनोविज्ञान विषय में कोई दो मेजर और एक माइनर विषय चुनने का विकल्प मौजूद रहेगा। वहीं शारीरिक शिक्षा विषय में कुल 60 सीटें हैं।
कॉलेज में बीकॉम की 240, एमए अंग्रेजी में 60, एमए राजनीति विज्ञान में 50, एमए भूगोल में 40 और एमए शिक्षाशास्त्र की 40 सीटें हैं। इन पाठ्यक्रमों के लिए छात्राएं अब कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर उसकी प्रति व अपने सभी शैक्षिक दस्तावेजों के साथ जाकर सीधा दाखिला ले सकती हैं।