फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: वायु सेना के अधिकारी के बेटे ने की आत्महत्या, कहा- मेरी बॉडी घरवालों को मत देना

Mon, 14 Apr 2025 05:48 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी लखनऊ के गोमती नगर में वायु सेना के एक अधिकारी के बेटे ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। सुसाइड नोट में बॉडी अपने परिजनों को न देने की बात कही।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉडी घरवालों को मत देना प्लीज। अच्छे लोग हैं, पर मुझे उनके पास नहीं जाना... ये बातें सुसाइड नोट में लिखकर गोमतीनगर के विश्वासखंड निवासी सच्चिदानंद राय (28) ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। वह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे थे।

विज्ञापन


बिहार के सीतामढ़ी निवासी सच्चिदानंद के पिता मनोहर एयरफोर्स में सार्जेंट हैं। उनकी बहन नेहा व बहनोई आशुतोष डॉक्टर हैं। आशुतोष ने बताया कि चार माह से सच्चिदानंद विश्वास खंड में नरेंद्र प्रताप श्रीवास्तव के मकान में रहकर परीक्षा की तैयारी कर रहा था। आईटी कंपनी में नौकरी भी करता था। दो दिनों से वह कमरे से नहीं निकल रहा था। शनिवार रात जब मकान मालिक उसके कमरे के बाहर पहुंचे तो दुर्गंध आई।

ये भी पढ़ें - राम मंदिर के गर्भगृह के मुख्य शिखर पर स्थापित किया गया कलश, 16 अन्य मंदिरों पर भी होगी स्थापना
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - आंबेडकर जयंती पर अखिलेश बोले: 'देश संविधान से चलना चाहिए, साजिशों के तहत खंडित की जाती रही हैं प्रतिमाएं'


सूचना पर पुलिस पहुंची और दरवाजा तोड़कर कमरे में दाखिल हुई। सच्चिदानंद बेड पर मृत पड़े थे। सुसाइड नोट भी था। इंस्पेक्टर राजेश त्रिपाठी के मुताबिक मामले की जानकारी सच्चिदानंद के घरवालों को दी गई है। जांच में काफी वक्त से छात्र के घर न जाने की बात सामने आई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें