फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे हादसा: सफर अधूरा रह गया, अपनों के इंतजार में थमी सांसें; देखें हादसे की लाइव तस्वीरें

Mon, 09 Nov 2026 11:17 AM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर पारा क्षेत्र में यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई। हादसे में एक यात्री की मौत और 45 लोग घायल हुए। प्रत्यक्षदर्शियों ने चालक पर नशे में बस चलाने का आरोप लगाया है। पुलिस और प्रशासन ने रेस्क्यू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे हादसा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा एक्सप्रेसवे पर सोमवार की सुबह  एक दर्दनाक हादसे ने कई परिवारों की खुशियों को मातम में बदल दिया। राजस्थान के भिवानी से बिहार के छपरा जा रही यात्रियों से भरी बस लखनऊ के पारा इलाके में जीरो पॉइंट के पास अनियंत्रित होकर गहरी खंती में पलट गई। 

विज्ञापन
Trending Videos

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे हादसा - फोटो : अमर उजाला
हादसे के वक्त बस में 53 यात्री सवार थे। तेज रफ्तार बस के पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। कोई बस के भीतर फंसा था तो कोई घायल हालत में बाहर निकलने के लिए मदद की गुहार लगा रहा था।
 

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे हादसा - फोटो : अमर उजाला
हादसे में एक यात्री की मौत हो गई, जबकि 45 लोग घायल हुए हैं। इनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को ट्रॉमा सेंटर और लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे - फोटो : अमर उजाला
बस में सवार यात्री अपने घर पहुंचने की उम्मीद लेकर सफर कर रहे थे, लेकिन रास्ते में ही यह यात्रा दर्दनाक हादसे में बदल गई। 

पूरी बस पलट गई। - फोटो : अमर उजाला
प्रत्यक्षदर्शियों और यात्रियों ने चालक पर नशे में बस चलाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि रास्ते में चालक और परिचालक ने कई जगह रुककर शराब पी थी।

डिप्टी सीएम अस्पताल पहुंचे। - फोटो : अमर उजाला
हालांकि, इस आरोप की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस की टीमें मौके पर पहुंच गईं।

अस्पताल में मरीजों को भर्ती कराया गया। - फोटो : अमर उजाला
बस में फंसे यात्रियों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। घायलों को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाया गया। जिलाधिकारी विशाख जी ने एक यात्री की मौत की पुष्टि की है।

 

पुलिस वाले घायलों को अस्पताल लेकर पहुंचे। - फोटो : अमर उजाला
हादसे की गंभीरता को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारी लगातार राहत और बचाव कार्य की निगरानी करते रहे। डिप्टी सीएम भी घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

स्ट्रेचर से लेकर अस्पताल पहुंचे। - फोटो : अमर उजाला
हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों को सामने ला दिया है। जिन परिवारों को अपनों के घर लौटने का इंतजार था, उनके लिए यह सुबह कभी न भूलने वाला दर्द बन गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें