फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में भीषण बस हादसा: आगरा एक्सप्रेस-वे पर 40 फीट गहरी खंती में पलटी बस, तीन यात्रियों की मौत; 40 लोग घायल

Mon, 09 Nov 2026 10:33 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

प्रत्यक्षदर्शियों और यात्रियों के अनुसार, यह बस राजस्थान के भिवानी से बिहार के छपरा जिले के लिए जा रही थी। राहत और बचाव कार्य तेजी से चल रहा है। 
विज्ञापन
लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के पारा इलाके में आगरा एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट के पास सोमवार सुबह यात्रियों से भरी तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर करीब 40 फीट गहरी खंती में पलट गई। भीषण हादसे में तीन यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 40 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में छोटे बच्चे भी शामिल हैं।

विज्ञापन


हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची एनडीआरएफ, फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। करीब 40 मिनट की मशक्कत के बाद बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया और एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया।

इंस्पेक्टर पारा सुरेश सिंह के अनुसार, बस राजस्थान के भिवाड़ी से बिहार के छपरा जा रही थी। जीरो पॉइंट के पास अचानक बस अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई। शुरुआती जानकारी में बस का पिछला टायर फटने से हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। बस में सवार यात्रियों को बाहर निकालकर लोकबंधु अस्पताल और मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है।
विज्ञापन


डीसीपी पश्चिम जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बस में 52 यात्री सवार थे। इनमें से 29 घायलों को लोकबंधु अस्पताल और 13 को मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। लोकबंधु अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने एक यात्री को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो अन्य की उपचार के दौरान मौत हो गई। एक यात्री की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत होने की जानकारी भी सामने आई है। हादसे में मृतकों की संख्या तीन बताई गई है।



चालक पर नशे में होने का आरोप
प्रत्यक्षदर्शियों और यात्रियों के अनुसार, यह बस राजस्थान के भिवानी से बिहार के छपरा जिले के लिए जा रही थी। यात्रियों का आरोप है कि राजस्थान से लेकर लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे तक पहुंचने के दौरान चालक और परिचालक ने कई जगह रुककर शराब पी थी। यात्रियों का कहना है कि चालक अत्यधिक नशे में था, जिसके कारण तेज रफ्तार बस जीरो पॉइंट के पास बेकाबू होकर खंती में पलट गई।


 

Trending Videos

घायलों में दो छोटी बच्चियां भी शामिल

हादसे में घायल यात्रियों में बिहार के वैशाली जिले की चांदनी और उनकी दो वर्षीय बेटी आरोही व तीन वर्षीय बेटी संध्या शामिल हैं। इनके अलावा गोपालगंज के बलविंदर (45), जगदीश राम (47), औरंगाबाद के पप्पू तिवारी (19), छपरा के रामविलास (50), आजमगढ़ के अभिषेक (26) और देवलस (39), महाराजगंज के श्यामदेव (24) तथा देवरिया के साहिल निषाद और योगी घायल हुए हैं।

 

विज्ञापन

एक मृतक की पहचान, बाकी की शिनाख्त जारी

मृतकों में बिहार के बेगूसराय जिले के गरहारा गांव निवासी शंकर रजक (63) की पहचान हुई है। अन्य मृतकों की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। हादसे के बाद पुलिस और राहत बचाव दल ने मौके पर मोर्चा संभालते हुए घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। अस्पतालों में उनका इलाज जारी है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें