फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लखनऊ एरोज ने टेक्ट्रो बी को 6-1 से दी मात

विज्ञापन
लीग के तहत हुए मुकाबले में भिड़तीं आशा क्लब और अलीगंज वॉरियर्स की टीमें।
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ एरोज ने टेक्ट्रो बी को 6-1 के विशाल अंतर से मात देते हुए जिला फुटबॉल लीग में पूरे अंक प्राप्त किए। लीग के दूसरे मुकाबले में आशा क्लब ने अलीगंज वॉरियर्स को 2-0 से पराजित किया। चौक स्टेडियम में खेली जा रही लीग में सोमवार को पहला मुकाबला लखनऊ एरोज और टेक्ट्रो बी के बीच खेला गया। मुकाबले की शुरुआत से ही लखनऊ एरोज के खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेेल का प्रदर्शन करते हुए दबदबा कायम किया। हालांकि मुकाबले का पहला गोल टेक्ट्रो बी के अल्फाज ने खेल के तीसरे मिनट में किया। एक गोल से पिछड़ने के बाद लखनऊ एरोज ने हमलों की झड़ी लगा दी। खेल के आठवें मिनट में रेमो ने साथी खिलाड़ी के पास पर गोल करते हुए टीम को बराबरी पर ला दिया। इसके बाद दिव्यांशु ने बेहतर स्किल का प्रदर्शन करते हुए खेल के 14वें, 16वें और 41वें मिनट में शानदार गोल किए।
विज्ञापन

मध्यांतर के ठीक बाद नीतीश ने बेहतरीन मैदानी गोल करते हुए अंतर को 5-1 तक पहुंचा दिया। मुकाबले का आखिरी गोल खेल के 48वें मिनट में विशाल की ओर से आया। इस तरह लखनऊ एरोज ने 6-1 से जीत दर्ज की। लीग के दूसरे मुकाबले में आशा क्लब का सामना अलीगंज वाॅरियर्स से हुआ। खेल के तीसरे मिनट में प्रियांशु ने गोल करते हुए आशा क्लब को 1-0 से बढ़त दिलाई। मध्यांतर तक यह स्कोर कायम रहा। दूसरे हाफ में प्रियांशु एक बार फिर एक्शन में आए। उन्होंने खेल के 48वें मिनट में अलीगंज वॉरियर्स की रक्षापंक्ति को भेदते हुए शानदार गोल किया। इसके बाद कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें