फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चुटकी भंडार... बेटियों के नए स्कूल की राह में सरकारी पेच

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। हाईकोर्ट के आदेश के बाद जर्जर घोषित कर खाली कराए गए हुसैनगंज स्थित चुटकी भंडार गर्ल्स इंटर कॉलेज के नए भवन का निर्माण सरकारी प्रक्रिया में उलझ गया है। पांच करोड़ रुपये से कम लागत वाले निर्माण कार्य का हवाला देते हुए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने इसे बनाने से इन्कार कर दिया है। अब नए भवन के निर्माण के लिए दूसरी कार्यदायी संस्था तय करने की कवायद शुरू हो गई है। माध्यमिक शिक्षा विभाग का कहना है कि इस संबंध में सीडीओ के माध्यम से जिलाधिकारी को नई कार्यदायी संस्था तय करने के लिए पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन

कॉलेज के प्रबंधक पवन वर्मा ने बताया कि उच्च न्यायालय की प्रक्रिया का पालन करते हुए अलंकार योजना के तहत भवन निर्माण का प्रस्ताव पहले ही माध्यमिक शिक्षा विभाग को भेज दिया गया था। विभाग ने इसे पीडब्ल्यूडी को अग्रसारित किया, लेकिन वहां से निर्माण कार्य करने से इन्कार कर दिया गया। अब नई कार्यदायी संस्था तय होने के बाद ही निर्माण प्रक्रिया आगे बढ़ सकेगी। उधर, दूसरे विद्यालयों में समायोजित किए गए शिक्षकों की सर्विस बुक भी अब प्रबंधक की ओर से जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) को सौंपी जाएगी।

20 मई को खाली कराया गया था कॉलेज
हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में तत्कालीन जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश पांडेय ने 20 मई को कॉलेज खाली करा दिया था। कॉलेज के गेट पर चस्पा नोटिस में भवन को जर्जर बताते हुए छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर वहां पढ़ाई बंद करने की बात कही गई थी। इसके बाद छात्राओं और शिक्षकों का दूसरे विद्यालयों में समायोजन कर दिया गया। बता दें कि
विज्ञापन

पूरे घटनाक्रम को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था।

जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र पांडेय के अनुसार अलंकार योजना में कॉलेज के लिए 1.25 करोड़ रुपये तक बजट का प्रावधान है। कुछ मानक पूरे नहीं हो पा रहे हैं। इस संबंध में निदेशालय से पत्राचार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें