चेहल्लुम का जुलूस निकालने में शिया समुदाय की लेटलतीफी को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। जुलूस निर्धारित समय में खत्म न करने को जिला प्रशासन ने इसे शिया-सुन्नी समुदाय के मध्य हुए समझौते के प्रस्तर 7 व 8 की शर्तों का उल्लंघन माना है।
इसके लिए शिया समुदाय के आठ प्रमुख मौलानाओं को जिम्मेदार मानते हुए नोटिस जारी किया गया है। इनमें शिया मौलाना कल्बे सादिक, मौलाना कल्बे जव्वाद, युसुफ अब्बास, सैफ अब्बास, हमीदुल हसन, आगारूही व मीसम जैदी का नाम शामिल हैं।
एडीएम सिटी पश्चिम जयशंकर दुबे ने सात दिनों में नोटिस का जवाब मांगा है। साथ ही चेतावनी दी है कि तय मियाद में नोटिस का जवाब न मिलने पर प्रशासन भविष्य में चेहल्लुम जुलूस निकालने की अनुमति न देने का फैसला कर सकता है।