अदिति अपार्टमेंट का प्रस्तावित मॉडल।
- फोटो : amar ujala
एलडीए अनंत नगर योजना में बहुमंजिला अदिति अपार्टमेंट का निर्माण करेगा। इस परियोजना में पांच टावर में एक बीएचके और दो बीएचके श्रेणी के कुल 1392 किफायती फ्लैट बनाए जाएंगे जिनकी कीमत 10 से 30 लाख रुपये तक होगी। एक महीने के अंदर फ्लैटों के लिए पंजीकरण खोलने की तैयारी भी है।