फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ : टिक-टॉक गर्ल से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, मुंबई की युवती ने इंदिरानगर थाने में दर्ज कराई थी रिपोर्ट

Tue, 30 Nov 2021 12:01 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

पुलिस ने बताया कि दिव्यांश कलाकार है। वह शॉर्ट रील वीडियो बनाकर फेसबुक, इंस्टाग्राम व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपलोड करता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई की टिक-टॉक गर्ल को बॉलीवुड कलाकार बनाने का झांसा देकर दो साल तक यौन शोषण करने के आरोपी दिव्यांश तिवारी उर्फ राजेंद्र पंडित को इंदिरानगर पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया। पीड़िता ने दो माह पहले इंदिरानगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में लगी थी। पुलिस के मुताबिक दिव्यांश भी कलाकार है। वह शॉर्ट रील वीडियो बनाकर फेसबुक, इंस्टाग्राम व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड करता है।

विज्ञापन


एसीपी गाजीपुर सुनील कुमार शर्मा के मुताबिक मूलरूप से अंबेडकर नगर इब्राहिमपुर चकुआ का निवासी दिव्यांश लखनऊ में सुशांत गोल्फ सिटी स्थित भागीरथी अपार्टमेंट के टॉवर नंबर आठ में रहता था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से वह फरार था। उसकी गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच समेत कई टीमें लगी थीं। दिव्यांश की लोकेशन गाजियाबाद के पैरामउंट सोसाइटी विजयनगर में मिली थी। पुलिस ने उसे वहीं से गिरफ्तार किया है। दिव्यांश के खिलाफ सरोजनीनगर थाने में भी मुकदमा दर्ज है। वह पिछले साल असलहे के साथ एयरपोर्ट पर पकड़ा गया था।

बच्ची पैदा होने पर की मारपीट, वसूले 25 लाख
प्रभारी निरीक्षक इंदिरानगर डॉ. रामफल प्रजापति ने मुताबिक पीड़िता ने बताया था कि एक प्रोजेक्ट के दौरान वह 2019 में दिव्यांश के संपर्क में आयी। दिव्यांश भी टिक-टॉक पर वीडियो बनाता था। उसने बताया कि वह व्यवसायी है और खुद का प्रोडक्शन हाउस है। वह फिल्म बना रहा है। दिव्यांश ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। दो साल तक दोनों पति-पत्नी के रूप में रहे। युवती का आरोप है कि इस दौरान वह गर्भवती हो गई। 
विज्ञापन


दिव्यांश से शादी का दबाव बनाया तो उसने गर्भपात करा दिया। शादी का दबाव बनाने पर मारपीट करने लगा। युवती ने दिव्यांश के घर पहुंचकर विरोध किया तो उसकी बहन नीतू और नेहा ने खुद को सपा नेता बताते हुए जेल भेजने की धमकी दी। युवती के मुताबिक इकाना स्टेडियम में हुए क्रिकेट मैच के दौरान उसने शो भी किया था। वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने वीडियो पोस्ट करती थी। उसके पास करीब 25 लाख रुपये थे। दिव्यांश ने फिल्म बनाने और अपनी मां के इलाज का झांसा देकर करीब 25 लाख रुपये भी ऐंठ लिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें