फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: मासूम से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Wed, 28 May 2025 02:02 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ के मदेयगंज में पुलिस ने मासूम से दुष्कर्म के आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मदेयगंज पुलिस ने बुधवार तड़के मुठभेड़ में दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया। बंधा ढ़ाल पर पुलिस की टीम चेकिंग कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बाइक सवार एक व्यक्ति को रोका। पुलिस को देखते ही बाइक सवार ने फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने बचाव में गोली चलाई जो बाइक सवार के पैर में लगी।

विज्ञापन


डीसीपी मध्य आशीष श्रीवास्तव के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम कमल किशोर उर्फ भद्दर बताया है। आरोपी सीतापुर के कमियापुर, मानपुर का रहने वाला है। आरोपी यहां झुग्गी झोपड़ी नया पक्का पुल के पास रहता है।

आरोपी ने एक मासूम से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही थी। गोली लगने से घायल कमल किशोर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कमल किशोर के पास से एक तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें