फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: ओवरटेक के विवाद में रियल एस्टेट कंपनी के निदेशक को कुचलने की कोशिश, एक किमी तक घिसटती रही बाइक

Wed, 28 May 2025 02:01 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

सुशांत गोल्फ सिटी में ओवरटेक करने के विवाद में रियल एस्टेट कंपनी के निदेशक को कार से कुचलने का प्रयास किया गया। उनकी बाइक करीब एक किमी तक घिसटती रही।
विज्ञापन
एक किमी तक घिसटती रही बाइक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुशांत गोल्फ सिटी में ओवरटेक के विवाद में कार सवार ने मड़ियांव निवासी रियल एस्टेट कंपनी के निदेशक अचित मिश्रा को कुचलने की कोशिश की। गनीमत रही कि उनकी जान बच गई। कार में उनकी बाइक फंस गई और करीब एक किलोमीटर घिसटती चली गई। घटना सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


अचित के मुताबिक रात करीब दो बजे रिश्ता अपार्टमेंट निवासी रिश्तेदार के घर से बाइक से लौट रहे थे। ओमेक्स आर- 1 के पास तेज रफ्तार कार उन्हें ओवरटेक कर निकल गई। विरोध पर आरोपी ने कुछ दूरी पर कार रोकी और उतरकर उन्हें पीटना शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस को आता देखकर आरोपी भाग निकला। पुलिस अचित से शिकायत दर्ज कराने की बात कहकर निकल गई।

ये भी पढ़े- यूपी: जमानत के बाद भी अभी जेल से रिहा नहीं हो पाएगा निकांत जैन, 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में रहेगा आरोपी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े- यूपी: प्रदेश में लागू हुई केंद्र की राहवीर योजना, घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाने पर मिलेगा 25 हजार का ईनाम

आरोप है कि अचित आगे बढ़े तो फिर आरोपी ने रोक लिया और शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया। मना करते हुए अचित जाने लगे। चिढ़कर आरोपी ने उन्हें कुचलने की कोशिश की। पीड़ित ने चलती बाइक से कूद कर जान बचाई। आरोपी ने कार नहीं रोकी और बाइक घसीटते हुए चला गया। इंस्पेक्टर अंजनी मिश्र ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें