फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: ट्रक ने किशोर को रौंदा, आहत दोस्त ने ट्रेन के आगे कूदकर दे दी जान; आम तोड़ने जा रहे थे दोनों दोस्त

Thu, 26 Jun 2025 07:44 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद थाना क्षेत्र में एक युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। वहीं, मौत से आहत होकर दोस्त ने भी आत्महत्या कर ली।
 
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद एकत्र हुई भीड़। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के मलिहाबाद के सरावां गांव में बुधवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल से जा रहे मनीष रावत (17) को रौंद दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इससे आहत होकर मनीष के दोस्त सागर ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।मनीष व सागर जिगरी दोस्त थे और बागों में आम तोड़ने का काम करते थे। मनीष के पिता संजय के मुताबिक बुधवार सुबह साढ़े सात बजे दोनों अपनी-अपनी साइकिल से काम पर मलिहाबाद जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाबा मैरिज लॉन के सामने सड़क पार करते वक्त हरदोई की ओर से जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने मनीष को रौंद दिया। पीछे से आ रहे सागर ने ट्रक को रोकने का प्रयास किया, पर नाकाम रहे। दोस्त की मौत से आहत सागर रोते हुआ रेलवे ट्रैक पर पहुंचे और ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। इस बीच मलिहाबाद पुलिस की सूचना पर रहीमाबाद पुलिस ने भाग रहे ट्रक को घेरकर चालक को पकड़ लिया। इंस्पेक्टर मलिहाबाद सुरेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि मनीष के पिता की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


जान खतरे में डाल ट्रक रोकने का किया प्रयास
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मनीष साइकिल से आगे चल रहे थे। जैसे ही ट्रक ने उन्हें रौंदा, सागर अपनी साइकिल फेंककर ट्रक को रोकने के लिए दौड़ पड़े। उन्होंने ट्रक के सामने कूदने की कोशिश भी की, लेकिन चालक रहीमाबाद की ओर भाग गया।

दोस्त से लिपटकर रोया, फिर ट्रैक की ओर लगा दी दौड़
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मनीष की मौत के बाद सागर करीब पांच मिनट तक उससे लिपटकर रोते रहे। फिर रेलवे ट्रैक की ओर दौड़े और ट्रेन के सामने कूद गए। ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ना चाहा, लेकिन पकड़ नहीं सके।
विज्ञापन


मनीष व सागर में थी गहरी दोस्ती
मनीष के चचेरे भाई मिथलेश कुमार ने बताया कि मनीष और सागर में पांच वर्षों से गहरी मित्रता थी। दोनों एक ही जगह काम पर साथ जाते थे। रात में सोने के लिए दोनों घर आते थे, बाकी समय साथ ही गुजारते थे। गांववाले दोनों को जय-वीरू की जोड़ी के नाम से पुकारते थे। दोनों कहीं भी साथ ही जाते थे।

दोनों के घरों में मचा कोहराम
मनीष व सागर की मौत की खबर पहुंचते ही दोनों के घर में कोहराम मच गया। मनीष के परिवार में पिता संजय, भाई विशाल, साहिल, बहन निधि हैं। विशाल मुंबई में मजदूरी करते हैं, जबकि पिता लकवाग्रस्त हैं। सागर के परिवार में पत्नी रेखा, पिता गंगा, माता प्यारा और चार भाई हैं।
विज्ञापन




 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें