फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: लूट के विरोध में युवक की स्कूटी पर मारी लात, डाले से टकराकर मौत; मौत का केस हुआ दर्ज

Sat, 20 Sep 2025 09:51 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

Accident in Lucknow: शनिवार सुबह स्कूटी सवार साइबर कैफे संचालक अतुल कुमार जैन (42) की सोने की चेन बाइक सवार दो बदमाशों ने लूट ली। उन्होंने पीछा किया तो बदमाशों ने अतुल की स्कूटी पर लात मार दी।
 
विज्ञापन
घटना के बाद रोते-बिलखते परिवारजन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के गुडंबा के सेक्टर-जी इलाके में शनिवार सुबह स्कूटी सवार साइबर कैफे संचालक अतुल कुमार जैन (42) की सोने की चेन बाइक सवार दो बदमाशों ने लूट ली। उन्होंने पीछा किया तो बदमाशों ने अतुल की स्कूटी पर लात मार दी, जिससे वह सड़क किनारे खड़े डाले में जा घुसे। सिर पर चोट लगने से उनकी मौत हो गई। अतुल हेलमेट नहीं पहने हुए थे। इस सनसनीखेज वारदात को पुलिस ने मामूली दुर्घटना बताते हुए अतुल के भाई की तहरीर पर सड़क हादसे में मौत का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


अतुल गुडंबा के जानकीपुरम गार्डन में रहते थे। उनके भाई आशीष कुमार जैन ने बताया कि सुबह करीब छह बजे अतुल स्कूटी से एक परिचित को जिम छोड़ने 60 फिटा रोड तक स्कूटी से गए थे। लौटते वक्त सेक्टर जी चौराहा नंबर-4 के पास बाइक सवार दो बदमाश उनकी तीन तोले की चेन लूटकर भागने लगे। इस पर अतुल ने शोर मचाते हुए पीछा किया।

आशीष के मुताबिक प्रत्यक्षदर्शियों ने उन्हें बताया कि खुद को फंसता देख बदमाशों ने अतुल की स्कूटी में लात मार दी। इससे वह सड़क किनारे खड़े डाले में जा घुसे, जबकि उनकी स्कूटी घिसटते हुए 50 फीट दूर चौराहे तक पहुंच गई। सिर पर चोट लगने से अतुल गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची गुडंबा पुलिस ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां उनकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर गुडंबा प्रभातेष कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि लूट के आरोप की जांच की जा रही है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें