फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगरी में घिनौना धंधा: अचानक गेस्ट हाउस पहुंची पुलिस... इस हाल में मिली 11 महिलाएं; देखकर सभी हो गए शर्मसार

Sat, 20 Sep 2025 09:17 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

रामनगरी में पुलिस अचानक एक गेस्ट हाउस पहुंची तो वेश्यावृत्ति का खुलासा हुआ। मौके से 11 महिलाओं समेत 14 लोग गिरफ्तार किए गए। दृश्य देखकर सभी लोग शर्मसार हो गए। 
विज्ञापन
गेस्ट हाउस में पुलिस की छापेमारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के फतेहगंज, खीर गली स्थित राणी सती गेस्ट हाउस में पिछले एक साल से चल रहे  रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने इस काले कारोबार में लिप्त 11 महिलाओं समेत 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पांच लोग भाग निकले, जिनकी तलाश की जा रही है। सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार की देर रात लगभग 11:30 बजे यह कार्रवाई हुई है।

विज्ञापन

खीर गली निवासी गणेश अग्रवाल का इसी गली में राणी सती गेस्ट हाउस संचालित है। गेस्ट हाउस में गोरखपुर, बिहार, दिल्ली आदि जगहों से महिलाएं लाकर वह जिस्म का काला कारोबार कराता था। इस धंधे में गणेश के साथ बीकापुर के असकरनपुर, सिसौली निवासी पप्पू और नंदौपुर निवासी मयाराम भी शामिल थे। यह महिलाएं स्थायी रूप से इसी मकान में रहती थीं, सिर्फ ग्राहक बाहर से आते-आते रहते थे।

शुक्रवार रात सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में महिला थानाध्यक्ष आशा शुक्ला और नगर कोतवाली टीम ने गेस्ट हाउस में छापा मारा। इस दौरान चौथे मंजिल पर 11 महिलाएं देह व्यापार में लिप्त मिलीं। सभी महिलाओं, गणेश और उसके दोनों सहयोगियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि, महिलाओं के साथ कमरों में मौजूद पांच लोग पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। सीओ सिटी ने बताया कि कार्रवाई के दौरान महिलाओं के पास से 1.62 लाख रुपये बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


बिहार और गोरखपुर की थीं अधिकांश महिलाएं
जिस्म के काले कारोबार में संलिप्त महिलाएं बाहर से लाई जाती थीं। मौके से पकड़ी गईं महिलाओं में से पांच गोरखपुर, पांच बिहार और एक दिल्ली की रहने वाली है। उनके यहीं पर निवास करने से बाहर के लोग इसका अंदाजा नहीं लगा पाते थे।

दलाली भी करते थे भागने वाले युवक
पुलिस के अनुसार महिलाओं के साथ मौजूद पांच लोग उनके ग्राहक तो थे ही, उनके लिए दलाली भी करते थे। उनका गेस्ट हाउस में रोज आना-जाना था। इसीलिए उनकी पहचान आसानी से हो गई है, जिन्हें शीघ्र गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है। इनमें अधिकांश लोग इसी जिले के बताए जा रहे हैं।

देह व्यापार से गणेश ने बनाई कीमती संपत्तियां
मोहल्ले और पुलिस सूत्रों के अनुसार देह व्यापार के इसी काले धंधे की बदौलत गेस्ट हाउस मालिक गणेश ने कीमती संपत्तियां बना लीं। हाल ही में उसने गेस्ट हाउस के पीछे लगभग 60 लाख में एक मकान खरीदा है। इसके अलावा दो अन्य मकान इसी मोहल्ले में हैं। उसका परिवार कुछ समय पहले इसी गेस्ट हाउस में रहता था, लेकिन अब उसे दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें