फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow:खुद पर ज्वलनशील पदार्थ उड़ेला, फिर माचिस से लगाई आग, पुलिस अस्पताल लेकर भागी; पीड़ित ने बताई वजह

Mon, 13 Oct 2025 06:10 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

बाराबंकी के रहने वाले शिवम कुमार वर्मा ने लखनऊ में आत्मदाह कर लिया। पुलिस मदद के लिए भागकर आई। उसे लेकर अस्पताल लेकर गई। 
विज्ञापन
अस्पताल में युवक का इलाज जारी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाराबंकी के फतेहपुर निवासी 30 वर्षीय शिवम कुमार वर्मा ने सोमवार को सुबह लखनऊ के गौतमपल्ली में आत्मदाह कर लिया। यह देख वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने आग बुझाई और शिवम को सिविल अस्पताल पहुंचाया। एसीपी हजरतगंज विकास जायसवाल के मुताबिक, सुबह करीब दस बजे शिवम पहले से खुद पर ज्वलनशील पदार्थ उड़ेल कर गौतमपल्ली स्थित विक्रमादित्य तिराहे पर पहुंचे थे। 

विज्ञापन


यहां उन्होंने माचिस से खुद के आग लगा ली। चीख पुकार सुन पुलिस कर्मी मदद को दौड़े। किसी तरह से आग बुझाई गई। हालांकि, तब तक शिवम करीब 35 फीसद जल चुके थे। आनन-फानन उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। एसीपी ने बताया कि कुछ समय पहले शिवम ने दोस्तों पर ठगी और धमकाने का मुकदमा बाराबंकी में दर्ज कराया था। 

इस पर दोस्त ने उन पर केस दर्ज करा दिया था। इस बात को लेकर और दोस्त की गिरफ्तारी न होने के चलते उन्होंने आज आत्मदाह किया। हालांकि, घटना की जानकारी बाराबंकी पुलिस को भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें