फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: एसजीपीजीआई में टावर पर चढ़ा युवक...तीन घंटे तक किया हंगामा; पुलिस पूछताछ में सामने आई सच्चाई

Tue, 20 Jan 2026 06:55 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ स्थित एसजीपीजीआई में नौकरी से निकाले गए युवक ने दूरसंचार टावर पर चढ़कर हंगामा किया। तीन घंटे तक वह एक लड़की को बुलाने की मांग करता रहा। 
विज्ञापन
टॉवर पर चढ़ा युवक - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसजीपीजीआई के दूर संचार टावर पर मंगलवार को एक युवक चढ़ गया। वह तीन घंटे तक एक लड़की को बुलाने की मांग पर अड़ा रहा। पुलिस और पीजीआई के डायरेक्टर ने किसी तरह उसे समझा बुझाकर नीचे उतारा। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन


बताते हैं कि कैंपस में ही रहने वाला इरशाद खान (27) पिछले काफी समय से एसजीपीजीआई के अंदर विषैले जीव-जंतुओं को रेस्क्यू करता था। उसे संविदा पर रखा गया था। मंगलवार को सुबह 9:30 बजे वह अचानक एसजीपीजीआई कैंपस के अंदर लगे दूर संचार टावर के ऊपर चढ़ गया। जैसे ही इसकी सूचना मिली कोतवाल धीरेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ वहां पहुंचे। 

विज्ञापन


उसे नीचे उतारने का प्रयास किया। इरशाद एक लड़की को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ा रहा। लड़की के माता-पिता आए भी और लगभग डेढ़ घंटे तक इरशाद उनसे बात करता रहा। 12 बजे मौके पर डायरेक्टर आर के धीमान पहुंचे तो टावर पर चढ़े युवक ने उनसे बात की। डायरेक्टर ने उसे आश्वासन दिया और उनकी वार्ता के बाद टावर पर चढ़ा इरशाद नीचे उतर आया। 
विज्ञापन


कोतवाल धीरेंद्र सिंह ने बताया कि इरशाद कैंपस में ही रहकर कार्य करता था, एक माह पूर्व उसे कैंपस से निष्कासित कर ब्लैक लिस्टेड किया गया था। इसके बाद से वह काफी परेशान था। कोतवाल ने बताया कि इरशाद अहमद को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें