फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: होटल में मरणासन्न मिले निजी कंपनी के सीनियर मैनेजर, अस्पताल में मौत...सामने ये बात

Fri, 16 Jan 2026 10:21 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ के विभूतिखंड स्थित होटल हयात में निजी फाइनेंस कंपनी के सीनियर मैनेजर मो. फहीमुद्दीन मरणासन्न हालत में मिले। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कमरे से शराब और सिगरेट मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों के आने का इंतजार है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के विभूतिखंड में शुक्रवार को होटल हयात में निजी फाइनेंस के सीनियर मैनेजर मुंबई के ठाणे निवासी मो. फहीमुद्दीन (45) मरणासन्न मिले। उनके साथियों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

इंस्पेक्टर अमर सिंह के मो. फहीमुद्दीन की लखनऊ में कंपनी की मीटिंग थी। 

इस सिलसिले में वह बुधवार को वह टीम के साथ शहर आए थे। उसी रात वह होटल के कमरा संख्या 408 में ठहरे थे। रात में उन्होंने मीटिंग की फिर वह अपने कमरे में चले गए थे। बृहस्पतिवार रात सुबह उनकी एक और मीटिंग होनी थी। सुबह जब आठ बजे कंपनी के कर्मचारी सरफराज अली व अन्य सदस्यों ने उन्हें मीटिंग के लिए कॉल की, तो रिसीव नहीं हुई। कई बार बात न होने पर कर्मचारी अनहोनी की आशंका के चलते सुबह करीब 9:30 बजे वह होटल पहुंचे। यहां उन्होंने होटल कर्मचारी को इसकी जानकारी दी।

बेड पर औंधे मुंह पड़े थे मो. फहीमुद्दीन

होटल कर्मचारी के साथ जब कंपनी के कर्मी कमरे पर पहुंचे तो उन्हें गेट अंदर से बंद मिला। कर्मचारी ने जब की होल से देखा तो उन्हें मो. फहीमुद्दीन बेड पर औंधे मुंह पड़े दिखे। आनन-फानन मास्टर की से होटल कर्मचारी कमरे में दाखिल हुए तो पता चला कि मो. फहीमुद्दीन जीवित थे। 108 एंबुलेंस के जरिये उन्हें लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

कमरे में रखी थी शराब की बोतल और सिगरेट

इंस्पेक्टर अमर सिंह ने बताया कि पुलिस को मो. फहीमुद्दीन के कमरे में शराब की बोतल, एक ग्लास और कुछ सिगरेट के बड पड़े मिले। पुलिस ने घटना की जानकारी कर्नाटक में रह रहे उनके घरवालों को सूचना दी। इंस्पेक्टर ने बताया कि घरवालों के आने पर अगर वे कोई तहरीर देंगे तो कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें