फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: रनवे पर उड़ान भर रहे विमान के सामने आया बंदर, पायलट की सूझबूझ से टला हादसा

Thu, 30 Apr 2026 02:16 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

विमान के रनवे पर अचानक बंदर आ जाने से पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लिया और विमान को मुश्किल से काबू करते हुए रोका। करीब एक घंटे बाद विमान रायपुर के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के अमौसी स्थित चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर गुरुवार की सुबह एक बड़ा हादसा पायलट की सूझबूझ से टल गया। करीब सवा सौ यात्रियों को लेकर रायपुर के लिए उड़ान भरने जा रहा विमान रनवे पर स्पीड पकड़ चुका था तभी अचानक सामने बंदर आ गया। पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लिया और विमान को मुश्किल से काबू करते हुए रोका। इसके बाद विमान रनवे पर वापस लाया गया और जांच शुरू हुई। करीब एक घंटे बाद विमान रायपुर के लिए रवाना हुआ।

विज्ञापन


एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार डीजीसीए को लखनऊ एयरपोर्ट फ्लाइट इंसीडेंट की सूचना दे दी गई है और अब वह जांच करेगा। लखनऊ से रायपुर के लिए इंडिगो की फ्लाइट 6 ई 6521 गुरुवार की सुबह 8:55 बजे रवाना हो रही थी।

ये भी पढ़ें - यूपी विधानमंडल का विशेष सत्र: सपा विधायक बोलीं, भाजपा का नारी वंदन सत्ता पाने का षड्यंत्र, महिलाओं को आरक्षण देना मकसद नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी विधानमंडल विशेष सत्र: सीएम योगी बोले- महिलाओं के श्राप से कांग्रेस की दुर्गति हुई अब सपा भी उसी रास्ते पर


सूत्रों के मुताबिक रनवे पर प्लेन अच्छी खासी स्पीड पकड़ चुका था। इसी बीच पायलट ने देखा कि सामने बंदर आकर बैठ गया। यदि वह इमरजेंसी ब्रेक ना लेता तो थ्रस्ट ले रहे जहाज के जेट उसे भीतर खींच लेते और इंजन में आग लग सकती थी। विमान के डैनो से टकराने पर बड़ा डैमेज भी हो सकता था। अब यह भी सवाल उठ रहे हैं कि आखिर एयरपोर्ट के रनवे तक बंदर कैसे पहुंच गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें