पुलिस के मुताबिक मौके पर पड़ताल करने के बाद पुलिस ने नवीन के नाबालिग बेटे से पूछताछ की। वहीं बेटी से महिला पुलिसकर्मियों ने पूछताछ किया। इस दौरान पूरा मामला खुलकर सामने आ गया। नाबालिग बेटे ने पुलिस के सामने कुबूल किया कि वह पबजी गेम खेलता था। जिसके लिए उसकी पिटाई भी होती थी। शनिवार को घर में 10 हजार रुपये गायब हो गये थे। जिस पर मां ने नाराजगी जाहिर की। इन रुपये के चोरी करने का आरोप लगाते हुए पिटाई थी। नाबालिग बेटे ने पुलिस को बताया कि घर में कोई भी गलत काम होता था तो उस का सारा आरोप उसी पर लगता था। फिर पिटाई होती थी। इसी नाराजगी में उसने मां की हत्या कर दी है।
पबजी गेम व इंस्ट्राग्राम का आदी है
पुलिस के मुताबिक नवीन का नाबालिग बेटा तेलीबाग स्थित एपीएस स्कूल में 10वीं का छात्र है। वह पबजी गेम का आदी है। इस बात की जानकारी होने पर मां अक्सर उस पर नाराज होती थी। लेकिन नाबालिग बेटे को मां के नाराजगी का कोई फर्क नहीं पड़ता। ज्यादा नाराज होने पर उसकी पिटाई कर दी जाती थी। वहीं वह इंस्ट्राग्राम का भी आदी था। उसने अपना प्रोफाइल बना रखा था। इन बातों की पुष्टि उसके मोबाइल से हो गई है। पुलिस ने मोबाइल को कब्जे में ले लिया है। फिलहाल पुलिस इस मामले में नाबालिग बेटे से पूछताछ कर रही है। वहीं पिता के आने का इंतजार किया जा रहा है।