फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: मकान में लगी शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, दमकल ने तीन घंटे में आग पर पाया काबू

Thu, 25 Sep 2025 12:38 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

गोमतीनगर विशेषखंड में एक दो मंजिला मकान में आग लग गई। दमकल की टीम ने दो घंटे में आग पर काबू पा लिया। कोई जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन
घर में लगी आग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के गोमतीनगर के विशेषखंड में बृहस्पतिवार सुबह दो मंजिला मकान में आग लग गई। दमकल कर्मियों ने तीन घंटे में आग पर काबू पा लिया। विशेषखंड स्थित दो मंजिला मकान में बीना अग्रवाल परिवार संग रहती हैं।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह करीब 6:15  बजे उनके मकान में आग लग गई। धुएं के कारण हुई घुटन से परिवार की आंख खुल गई। किसी तरह से सभी चीखते हुए बाहर भागे। घटना की जानकारी दमकल को दी गई।
विज्ञापन


मौके पर दो गाड़ियों के साथ एफएसओ गोमतीनगर सुशील यादव पहुंचे। उनकी टीम ने तीन घंटे में आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें