फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: प्रेमी ने छात्रा को छत से दिया धक्का, रीड की हड्डी टूटी, किया था दुष्कर्म

Thu, 11 Jul 2024 01:40 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

बहस के दौरान आरोपी ने पीड़िता थप्पड़ जड़ दिया और छत से धक्का दे दिया। छत से गिरने से उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई। खबर पाकर बिजनौर पहुंचे परिजनों ने पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर इलाके में रह रही नर्सिंग की छात्रा को शादी का झांसा देकर युवक ने दुष्कर्म किया। छात्रा ने आरोपी पर शादी का दबाव बनाया तो उसने पीड़िता की पिटाई कर उसे छत से धक्का दे दिया। इससे नीचे गिरकर उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


उन्नाव निवासी युवती बिजनौर में किराये का कमरा लेकर नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है। युवती का आरोप है कि उसके गांव के धर्मपाल नाम के युवक ने उसे प्यार के जाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया। गत 17 मई की रात आरोपी धर्मपाल पीड़िता से मिलने उसके कमरे पर पहुंचा। इस दौरान पीड़िता ने आरोपी पर शादी का दबाव बनाया तो वह टालमटोल करने लगा। इससे दोनों में बहस हो गई।

इस पर पीडि़ता छत पर चली गई तो आरोपी भी पहुंच गया। वहां भी दोनों में बहस होने लगी तो आरोपी ने पीड़िता थप्पड़ जड़ दिया और छत से धक्का दे दिया। छत से गिरने से उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई। खबर पाकर बिजनौर पहुंचे परिजनों ने पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद पीड़िता के पिता ने आरोपी धर्मपाल के खिलाफ बिजनौर थाने में केस दर्ज कराया।
विज्ञापन


पुलिस ने जब पीड़िता का बयान दर्ज किया तो छात्रा ने दुष्कर्म की बात बताई। इसके बाद केस में दुष्कर्म की धारा बढ़ाते हुए बुधवार सुबह आरोपी को शीतला माता मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें