फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: व्यावसायिक शिक्षकों को सरकार का तोहफा, पांच हजार रुपये तक मानदेय बढ़ा

Thu, 11 Jul 2024 01:26 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

इंटरमीडिएट के व्यवसायिक शिक्षकों का प्रति व्याख्यान 500 रुपये से बढ़ाकर 750 रुपये कर दिया गया है। न्यूनतम 30 व्याख्यान देने पर पहले 15 हजार रुपये मिलते थे। अब 20 हजार रुपये महीना मिलेंगे।
विज्ञापन
- फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

व्यावसायिक शिक्षकों के मानदेय में वृद्धि का शासनादेश बुधवार को अपर मुख्य सचिव वित्त दीपक कुमार ने जारी कर दिया। पिछली कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी। अब इंटरमीडिएट के व्यवसायिक शिक्षकों का प्रति व्याख्यान 500 रुपये से बढ़ाकर 750 रुपये कर दिया गया है।

विज्ञापन


न्यूनतम 30 व्याख्यान देने पर पहले 15 हजार रुपये मिलते थे। अब 20 हजार रुपये महीना मिलेंगे।

इसी तरह हाईस्कूल के व्यवसायिक शिक्षकों का प्रति व्याख्यान मानदेय 400 रुपये से बढ़ाकर 500 कर दिया गया है। साथ ही 30 व्याख्यान देने पर प्रति माह मानदेय 12 हजार रुपये से बढ़ाकर 15 हजार रुपये कर दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें