फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: पापा आपसे बहुत प्यार करते हैं... लिखकर पिता ने दी जान, तीन पन्ने के सुसाइड नोट में ससुराल पर लगाए आरोप

Sun, 29 Jun 2025 08:33 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

Suicide in Lucknow: लखनऊ एक व्यक्ति ने तीन पन्नों का सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या कर ली है। अपने सुसाइड नोट में उसने ससुराल पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। 
विज्ञापन
लखनऊ में खुदकुशी की घटना। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आई लव यू रिद्धिमा... पापा आपसे बहुत प्यार करते हैं और मरने के बाद भी करते रहेंगे। मैं अपनी बेटी से दूर नहीं रह सकता इसलिए मर रहा हूं। तीन पन्ने का सुसाइड नोट लिखकर महानगर के न्यू हैदराबाद शिवधाम बस्ती निवासी विष्णु कामता प्रसाद ने आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में उन्होंने ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर जान देने की बात लिखी है।

विज्ञापन


सिंचाई विभाग में काम कर रहे संविदा कर्मी विष्णु की पत्नी शालिनी की आठ अप्रैल को मौत हो गई थी। शालिनी के मायके वालों ने विष्णु पर दहेज हत्या का केस दर्ज करा दिया था। नोट में विष्णु ने लिखा है कि उनकी पत्नी की मौत बीमारी से हुई थी। शालिनी की मौत के बाद ससुराल वाले उनकी बेटी रिद्धिमा को जबरन अपने जानकीपुरम स्थित घर लेकर चले गए थे। 

विष्णु के बहनोई अनिल ने बताया कि पत्नी की मौत के बाद से ससुराल वाले उनके साले को बहुत ज्यादा परेशान कर रहे थे। इसी से आहत ओकर उसने शनिवार दोपहर में फंदा लगा लिया। दोपहर में विष्णु की मां राधा रानी बेटे के कमरे में गईं तो विष्णु फंदे पर लटका मिला। विष्णु ने अपनी मौत का जिम्मेदार ससुराल पक्ष के भारत सोनी, ममता सोनी, सतीश सोनी और आकाश सोनी को ठहराया है। आरोप है कि चारों ने उन्हें मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया, जिसकी वजह से ये कदम उठाना पड़ा। 
विज्ञापन


नोट में लिखा है कि वह पत्नी से बहुत प्यार करते हैं। छोटा सा परिवार था। बेटी के पैदा होने के बाद सबकुछ सही चल रहा था। विष्णु के घरवालों का आरोप है कि ससुराल वाले शालिनी की मौत के बाद केस कर जमीन की मांग कर रहे थे। इसके अलावा विष्णु को बिटिया से मिलने नहीं देते थे और उसका खर्च मांगते थे। नोट में विष्णु ने

आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार मिश्र का कहना है कि तहरीर के आधार पर आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की छानबीन की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें