फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: शराब कारोबारी की हत्या कर बेटे ने शव के टुकड़े कर फेंके, पिता नीट की तैयारी करने का बना रहे थे दबाव

Mon, 23 Feb 2026 10:49 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

पिता मानवेंद्र पुत्र पर नीट की तैयारी का दबाव बना रहे थे। इसे लेकर ही पिता-पुत्र के बीच विवाद हुआ था जिसके बाद अक्षत ने पिता मानवेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
पिता मानवेंद्र व पुत्र अक्षत प्रताप सिंह। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आशियाना के सेक्टर एल 91 में रहने वाले शराब कारोबारी मानवेंद्र सिंह (49) की उन्हीं के बेटे अक्षत प्रताप सिंह (21) ने गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद शव के टुकड़े कर सिर और दोनों हाथों को पारा के सदरौना इलाके में ले जाकर फेंक दिया। धड़ घर के भीतर ड्रम से बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


डीसीपी मध्य विक्रांत वीर के मुताबिक 20 फरवरी को आशियाना थाने पर मानवेंद्र सिंह की गुमशुदगी की शिकायत मिली थी। मामले की छानबीन के साथ अक्षत से पूछताछ की गई। पता चला कि मानवेंद्र बेटे पर नीट परीक्षा की तैयारी का दबाव बना रहे थे। 20 फरवरी को सुबह 4:30 बजे इसी बात को लेकर पिता-पुत्र में विवाद हो गया। गुस्से में आकर अक्षत ने पिता को लाईसेंसी राइफल से गोली मार दी। मानवेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात मकान के तीसरे तल पर हुई थी। घटना के वक्त अक्षत की छोटी बहन कृति अपने कमरे में सो रही थी।

घसीटते हुए भूतल पर लेकर आया शव, फिर आरी से काटा
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि हत्या के बाद शव को घसीटते हुए भूतल पर लाया। यहां खाली कमरे में शव को रख दिया। इसके बाद शव को ठिकाने लगाने का प्लान बनाया। पहले कार में लादकर गोमती नदी में फेंकने की साजिश रची। हालांकि, शव का वजन ज्यादा था, जिसके कारण वह अकेले ऐसा नहीं कर पाया। इसके बाद आरोपी दिन में दुकान से आरी खरीदकर लाया और पिता के शव के टुकड़े कर दिए।

विज्ञापन

विज्ञापन

ठिकाने नहीं लगा पाया था धड़

डीसीपी मध्य का कहना है कि आरोपी ने पिता के शव के टूकड़े किए। सिर और दोनों हाथ को सदरौना इलाके में ले जाकर फेंक आया। हालांकि, धड़ को वह ठिकाने नहीं लगा सका था। आरोपी ने एक ड्रम खरीदा और उसमें धड़ को डाल दिया। इससे पहले कि अक्षत धड़ को ठिकाने लगा पाता उसकी करतूत उजागर हो गई। पुलिस ने शव के टुकड़ों को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है। पुलिस का कहना है कि मानवेंद्र के पिता सुरेंद्र पाल सिंह सेवानिवृत्त दरोगा हैं, जो उदयपुरा जालौन में रहते हैं। घटना की जानकारी पाकर वह आशियाना पहुंचे। इस मामले में आरोपी के खिलाफ हत्या और साक्ष्य छिपाने की धारा में केस दर्ज किया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें