फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: केजीएमयू के इंटर्न पर लगा यौन शोषण और धमकाने का आरोप, छात्रा बोली-मुझे शादी का झांसा दिया

Thu, 01 Jan 2026 10:57 AM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में केजीएमयू के इंटर्न डॉक्टर पर नर्सिंग छात्रा ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण और धमकाने का आरोप लगाया है। कैसरबाग थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जबकि केजीएमयू प्रशासन ने अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन
केजीएमयू।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में नर्सिंग की तैयारी कर रही छात्रा ने केजीएमयू से इंटर्नशिप कर रहे एमबीबीएस डॉक्टर मो. आदिल के खिलाफ शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए कैसरबाग थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। छात्रा ने आरोपी पर उसकी अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। अलीगंज स्थित पीजी में रहने वाली छात्रा की कुछ समय पहले कैसरबाग आगा साहब की कोठी स्थित फ्लैट निवासी मो. आदिल से मुलाकात हुई थी। 

विज्ञापन


आरोप है कि आदिल ने उनसे दोस्ती की और प्यार के जाल में फंसाया। इसके बाद आरोपी ने शादी का झांसा देकर उन्हें अपने फ्लैट पर बुलाया और वहां यौन शोषण किया। कुछ दिन पहले छात्रा ने आरोपी से शादी की बात कही तो वह टालमटोल करने लगा। छात्रा के दबाव बनाने पर आरोपी शादी से मुकर गया और उनके साथ गाली-गलौज करते हुए उनकी अश्लील तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। 

डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी डॉक्टर केजीएमयू में इंटर्नशिप कर रहा है। जांच में पता चला है कि आरोपी मूल रूप से बरेली का रहने वाला है। उसके पूरे पते की जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द पीड़िता का मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया जाएगा और उस आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। केजीएमयू के प्रवक्ता प्रो. केके सिंह का कहना है कि इस मामले में कोई जानकारी नहीं है।

बनाएगा केजीएमयू एंटी लव जेहाद संघर्ष समिति

नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन (एनएमओ) के महानगर इकाई के संयोजक डॉ. शिवम कृष्णन ने केजीएमयू एंटी लव जेहाद संघर्ष समिति बनाने की घोषणा की है। इसमें महिला अधिवक्ता और महिला चिकित्सक शामिल रहेंगी।

विज्ञापन


संयोजक के मुताबिक, केजीएमयू प्रशासन ने अभी तक आरोपी रेजिडेंट की मदद करने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं की है। वह पुलिस प्रशासन की पकड़ से भी दूर है। जाहिर है कि उसे शह दी जा रही है। इसके पीछे कोई बड़ा रैकेट है। इसलिए इस मामले में एसटीएफ और एटीएस जांच की जरूरत है।

 

विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें