कैसरबाग में मंगलवार को मछली मंडी पर पीपल का पेड़ गिर पड़ा। घटना से वहां हड़कंप मच गया। पेड़ के नीचे दुकान में बैठे पांच लोग दब गए। पुलिसकर्मियों ने दमकलकर्मियों के साथ मिलकर घायलों को निकाला। मगर इनमें से एक की मौत हो गई।
घायलों को बलरामपुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है
घायलों का हालचाल लेते डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक।
- फोटो : amar ujala
हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई है। चार मरीज बलरामपुर अस्पताल में भर्ती हैं। चारों खतरे से बाहर हैं।
मृतक रामू व घायल अरमान और शोएब
- फोटो : amar ujala
कैसरबाग हादसे में त्रिवेणी नगर के राम चरन के बेटे रामू (60) को मृत अवस्था में बलरामपुर इमरजेंसी में लाया गया था। डॉक्टरों ने जांच पड़ताल के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया है। वहीं, रिजवान (22), शोएब (22), अभिषेक (32) व मो. अरमान (30) अस्पताल में भर्ती हैं। खतरे से बाहर हैं।