मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इंस्पेक्टर राजेश मौर्या ने बताया कि घटना के दिन बच्ची के पड़ोस में रहने वाले लोगों के घरों में कोई आयोजन नहीं हुआ था। सिर्फ एक धर्मशाला में छोटे बच्चों का कार्यक्रम था, जो दोपहर एक बजे खत्म हो गया था। जबकि घटना चार बजे की है।
राइफल से नहीं की गई फायरिंग
इंस्पेक्टर के मुताबिक बच्ची के सिर से जो गोली मिली है वह पिस्टल, रिवॉल्वर या तमंचे की है। राइफल से फायरिंग नहीं की गई है। क्योंकि उसकी बुलेट नुकीली होती है। फिलहाल गोली फोरेंसिक साइंस लैब भेजी गई है। रिपोर्ट आने पर यह स्पष्ट हो सकेगा कि फायरिंग किस असलहे से की गई है।
मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यूपी की राजधानी लखनऊ के गाजीपुर के बस्तौली गांव में मंगलवार को मकान की छत पर खेल रही तीन वर्षीय लक्ष्मी के सिर में गोली लग गई। गनीमत रही कि गोली टिनशेड को भेदते हुए आई थी। इसलिए उसकी जान बच गई। पिता की तहरीर पर गाजीपुर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा में एफआईआर दर्ज की है।
एसीपी गाजीपुर ए विक्रम सिंह ने बताया कि बस्तौली गांव निवासी रमेश दुकान चलाते हैं। रमेश के अनुसार, मंगलवार शाम करीब चार बजे बेटी लक्ष्मी मकान की छत पर टिनशेड से बने कमरे में भाई सौभाग्य (8) और हिमांश (7) के साथ खेल रही थी। तभी एक जोरदार आवाज सुनाई पड़ी।