कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइन, लखीमपुर खीरी, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरेया, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत एवं आसपास के इलाकों में।
प्रतापगढ़, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं व आसपास के इलाकों में।
भीषण ठंड और घने कोहरे को देखते हुए राज्य सरकार ने अलर्ट जारी किया है। राहत आयुक्त डॉ. हृषिकेश भास्कर के निर्देश पर सचेत एप के माध्यम से 12.52 करोड़ मोबाइल उपभोक्ताओं को मौसम चेतावनी संदेश भेजा गया। मौसम विभाग ने तीन दिन का बुलेटिन जारी करते हुए 50 जिलों में रेड अलर्ट और 40 जिलों में शीतदिवस की चेतावनी दी है।
शुक्रवार को बहराइच में दिन में 9 डिग्री सेल्सियस की सर्वाधिक गिरावट आई और 13.4 डिग्री के साथ यह प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। वहीं 7.2 डिग्री तापमान के साथ बुलंदशहर में सबसे ठंडी रात रही। शुक्रवार को दिन में लखनऊ, बाराबंकी, हरदोई, कानपुर, गोरखपुर, वाराणसी, बलिया, चुर्क, बहराइच, सुल्तानपुर, गाजीपुर, बस्ती, बरेली, शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद और मुजफ्फरनगर में शीत दिवस की स्थितियां रहीं। यानी इन जिलों में दिन में 6.5 डिग्री सेल्सियस या इससे ज्यादा की गिरावट दर्ज हुई।