फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: मंगेतर से फोन पर बात करते-करते युवती ने खा लिया जहरीला पदार्थ, मौत

Tue, 24 Sep 2024 12:45 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

युवती को बलरामपुर अस्पताल ले गए, वहां रविवार देर रात उसने दम तोड़ दिया। मामले में आत्महत्या की वजह का पता नहीं चल सका है। 
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मलिहाबाद के लालपुर गांव में शनिवार को युवती ने मंगेतर से फोन पर बात करते-करते जहरीला पदार्थ खा लिया। इलाज के दौरान रविवार रात उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

विज्ञापन


मलिहाबाद के लालपुर में रहने वाली सुनैना रावत (18) सरकारी स्कूल में दसवीं की छात्रा थीं। उनके पिता पुतान के मुताबिक, शनिवार शाम पांच बजे पत्नी शिवकली खेत में गई थीं। घर पर वह और बेटी सुनैना ही थी। सुनैना मोबाइल पर मंगेतर माल के राजगढ़ निवासी सुजीत रावत से बात कर रही थी। इस बीच अचानक उठी और जहरीला पदार्थ खा लिया। वह बेटी को बलरामपुर अस्पताल ले गए, वहां रविवार देर रात उसने दम तोड़ दिया। पुतान के मुताबिक बेटी ने ऐसा क्यों किया यह पता नहीं चल सका। फिलहाल उन्होंने किसी पर आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन


दिसंबर में होनी थी शादी
पुतान ने बताया कि सुनैना की सगाई हो चुकी थी। दिसंबर में शादी थी। हल्का चौकी इंचार्ज के मुताबिक मामला उनके संज्ञान में नहीं है और न ही तहरीर मिली है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें