फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आरपीएफ के सिपाहियों की हत्या करने वाला अपराधी एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में घायल

Tue, 24 Sep 2024 12:36 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

आरपीएफ़ के दो सिपाहियों जावेद खान और प्रमोद बाड़मेर गुवाहाटी एक्सप्रेस में अवैध शराब की तस्करी को रोकने का प्रयास कर रहे थे। इस दौरान तस्करों ने दोनों आरक्षियों को बुरी तरह पीटकर चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया था, जिससे दोनों की मृत्यु हो गई थी।
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर में बीते माह आरपीएफ के दो सिपाहियों की हत्या करने वाले बिहार के फुलवारी शरीफ निवासी मोहम्मद जाहिद उर्फ सोनू सोमवार देर रात एसटीएफ के साथ मुठभेड के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। एक लाख के इनामी अपराधी जाहिद को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। उस पर अपहरण और शराब तस्करी के कई केस पहले से दर्ज हैं।

विज्ञापन


 बता दें कि 19 अगस्त की रात गाजीपुर में आरपीएफ़ के दो सिपाहियों जावेद ख़ान और प्रमोद बाड़मेर गुवाहाटी एक्सप्रेस में अवैध शराब की तस्करी को रोकने का प्रयास कर रहे थे। इस दौरान तस्करों ने दोनों आरक्षियों को बुरी तरह पीटकर चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया था, जिससे दोनों की मृत्यु हो गई थी।

इस मामले में मोहम्मद ज़ाहिद वांछित चल रहा था। उसे आज रात दिलदारनगर इलाके में एसटीएफ की नोएडा यूनिट और गाजीपुर पुलिस की टीम ने घेर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में वह गंभीर रूप से घायल हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें