फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: चार साल की बच्ची से दुष्कर्म, वैन चालक कई दिनों से कर रहा था अश्लील इशारे; हुई मामले को दबाने की कोशिश

Sat, 19 Jul 2025 01:45 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

Rape in Lucknow: लखनऊ में चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है। स्कूल वैन चालक ने यह हैवानियत की। शिकायत के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया । 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चार साल की बच्ची से दुष्कर्म मामले में पुलिस की प्रारंभिक जांच में काफी कुछ चौंकाने वाला पता चला है। पुलिस के अनुसार आरोपी वैन चालक मोहम्मद आरिफ काफी समय से बच्ची पर गंदी नजर रखे था। कई दिनों से वैन में ही उससे अश्लीलता कर रहा था, लेकिन मासूम बच्ची उसकी गंदी नीयत नहीं भांप सकी।

विज्ञापन


एसीपी गाजीपुर अनिद्य विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपी के आपराधिक इतिहास के बारे में भी पता लगाया जा रहा है। केस में नामजद स्कूल प्रबंधक संदीप कुमार की भूमिका की जांच की जा रही है। जांच में प्रबंधक के खिलाफ कोई साक्ष्य मिलता है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

दहशत में बच्ची....
पुलिस के अनुसार दुष्कर्म के दौरान बच्ची के विरोध पर आरोपी ने उसको मारपीट कर डराया भी था। इस वजह से मासूम बहुत ज्यादा सहम गई थी। अभी भी वह दहशत में है। बमुश्किल उसने किसी तरह से चालक की करतूत अपनी मां को बताई। तब जाकर चालक पुलिस की गिरफ्त में आया है।
विज्ञापन


स्कूल प्रबंधन दबा रहा था मामला
इतनी बड़ी वारदात में स्कूल प्रबंधन का रवैया बहुत ही संवेदनहीन रहा। प्रबंधन लगातार इस प्रयास में लगा रहा कि किसी तरह से मामला दब जाए। यही वजह है कि जब परिजनों ने प्रबंधन से शिकायत की थी तो कोई कार्रवाई नहीं की गई। उल्टे पीड़िता के परिजनों को प्रबंधक हिदायत देने लगे। प्रबंधक को रवैया देखने के बाद परिजन पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने तुरंत केस दर्ज कर कुछ ही घंटे में आरोपी को दबोच लिया।

स्कूली वैन में सीसीटीवी कैमरे का आदेश हवा-हवाई

जनवरी 2024 में शासन ने स्कूली वाहनों में बच्चों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने का आदेश जारी किया था। कैमरे लगाने के लिए तीन माह का समय भी दिया गया था। अब स्कूल वैन में चार साल की मासूम बच्ची से हुए दुष्कर्म की इस घटना ने स्कूली वाहनों में कैमरों की सच्चाई की पोल खोल दी है। पुलिस के सूत्र बताते हैं कि घटना में प्रयोग वैन में कोई कैमरा नहीं लगा था। यदि कैमरा लगा होता तो शायद आरोपी चालक मो. आरिफ बच्ची से गलत हरकत करने की हिम्मत नहीं करता।

पहले भी हुई हैं ऐसी घटनाएं

- गुडंबा निवासी 6 साल की एलकेजी की छात्रा वैन चालक विमलेश वर्मा ने की थी छेड़छाड़, गिरफ्तार।
- बाजारखाला निवासी कक्षा-2 की छात्रा के साथ वैन चालक तालकटोरा निवासी ऋषि निगम ने की थी छेड़छाड़, गिरफ्तार।
- जानकीपुरम निवासी 17 साल की किशोरी से शिक्षक आरएस तिवारी ने किया बैड टच, गिरफ्तार।
 

ऐसे रख सकते हैं अपने बच्चों को सुरक्षित

- बच्चों को अच्छे और गलत स्पर्श के बीच का फर्क समझाएं।
- बच्चों बताएं कि कोई गलत हरकत करे तो वह डरें नहीं, घर में जरूर बताएं।
- माता-पिता अपने बच्चों को अपने मोबाइल नंबर याद कराएं।
- बच्चों से वाहन चालक, नौकर व अन्य लोगों के व्यवहार के बारे में पूछते रहें।
- समय-समय पर बच्चों से यौन हिंसा के बारे में भी बातचीत करें।
 
विज्ञापन

मां को धमकाया... शिकायत की तो बच्ची को गायब कर दूंगा

बच्ची की मां ने जब आरोपी आरिफ से इस बारे में बात कही तो वह भड़क गया। वह बोला कि अगर तुम लोगों ने कुछ भी कहा और किया तो बच्ची को गायब कर दूंगा। पूरा परिवार खामियाजा भुगतेगा। आरोपी ने पीड़ित परिवार पर दबाव बनाने का पूरा प्रयास किया लेकिन परिजन दबे नहीं। हिम्मत दिखाते हुए पुलिस के पास पहुंचे। पूरी घटना बताई और आरोपी पर कार्रवाई करवाई।

वैन बरामद नहीं
वैन की बरामदगी बेहद अहम है क्योंकि घटना उसी में हुई है। फिलहाल पुलिस आरोपी को जेल भेज चुकी है। एसीपी का कहना है कि आरोपी ने पूछताछ में कुछ अहम जानकारी दी थी, उसी आधार पर वैन की तलाश की जा रही है। अगर कोई साक्ष्य छिपाने या मिटाने का प्रयास करता है तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें