फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: धर्मांतरण के लिए महिला, उसकी बेटी और बहन का अपहरण, पुलिस खंगाल रही है छांगुर से कनेक्शन

Sat, 19 Jul 2025 12:40 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Kidnapping for conversion: लखनऊ में धर्मांतरण के लिए महिला, उसकी बेटी और बहन का अपहरण का मामला सामने आया है। पुलिस इस मामले में छांगुर से कनेक्शन जोड़ रही है। 
विज्ञापन
जबरन धर्मांतरण का मामला। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 सीतापुर के कमलापुर निवासी सलमान शेख ने मड़ियांव निवासी महिला, उसकी पांच वर्ष की बेटी और बहन का अपहरण कर लिया। महिला के पति का है कि धर्मांतरण के लिए ऐसा किया। उन्होंने मड़ियांव थाने में सलमान के खिलाफ अपहरण व विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत एफआईआर कराई है। पुलिस आरोपी का छांगुर बाबा से कनेक्शन खंगाल रही है। पीड़ित ने परिवार के साथ अनहोनी की आशंका जताई है।

विज्ञापन


युवक ने बताया कि उसकी पत्नी की अचानक तबीयत खराब हो गई थी। इस कारण उसने दो माह पहले साली को देखरेख के लिए बुलाया। आरोप लगाया कि सलमान ने उसकी साली को झांसा देकर प्रेम जाल में फंसा रखा था। वह उससे मिलने उनके घर आने लगा। इस दौरान उसने उनकी पत्नी, बेटी और साली को इस्लाम धर्म अपनाने पर कई तरह के प्रलोभन दिए। वह तीनों को अगवा कर ले गया। आरोपी घर में रखे 1.65 लाख रुपये और जेवर भी ले गया है।

पीड़ित की अनुपस्थिति में घर आता था आरोपी
सलमान अकसर युवक के घर में मौजूद न रहने पर ही आता था। पीड़ित का कहना है कि उसने कई बार साली को इसके लिए टोका भी, पर वह सलमान को अपना दोस्त बताकर टालमटोल कर देती। आरोप लगाया कि सलमान तीनों को धर्म बदलने पर मोटी रकम मिलने की बात भी कहता था। पत्नी ने जब पीड़ित से इसकी चर्चा की तो उसने इन्कार कर दिया था। युवक का कहना है कि उसे नहीं अंदाजा था कि आरोपी उसके परिवार को भ्रमित कर देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन तलाश के बाद पहुंचे थाने

पीड़ित का कहना है कि सलमान मंगलवार को तीनों का अपहरण कर भाग निकला। घर पहुंचने पर उन्हें इसकी जानकारी हुई। इसके बाद संभावित स्थानों पर तीनों की खोजबीन की, पर सफलता नहीं मिली। दो दिन बाद वह थाने पहुंचा और आपबीती बताई। पीड़ित ने बताया कि सभी के फोन बंद हैं। पुलिस के मुताबिक सर्विलांस की मदद से आरोपी की लोकेशन का पता लगाया जा रहा है। आरोपी के साथ और कौन लोग मिले हैं, इसकी जानकारी की जा रही है। इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्र ने बताया कि सलमान की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें