फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: पहली बार एयरपोर्ट पर उतरा चीनी विमान, सूचना मिलने पर सतर्क हुईं सुरक्षा एजेंसियां; इसलिए हुआ डायवर्ट

Mon, 27 Jul 2026 09:12 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Lucknow Airport: लखनऊ एयरपोर्ट पर अमेरिकी व यूरोपीय विमानों की लैंडिंग हो चुकी है। लेकिन चीनी विमान पहली बार लैंड हुआ था। 
विज्ञापन
चीनी विमान पहुंचा लखनऊ एयरपोर्ट। डेमो पिक। - फोटो : डेमो पिक।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 चाैधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बीती रविवार रात पहली बार चीनी विमान की लैंडिंग हुई। चाइना सदर्न एयरलाइंस का विमान काठमांडू जा रहा था, जहां खराब माैसम के चलते इसे लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया। माैसम सामान्य होने पर फ्लाइट वापस रवाना कर दी गई। विमान में क्रू सदस्यों सहित 159 यात्री थे।

विज्ञापन


चाइना सदर्न एयरलाइंस का विमान सीजेड-3067 चीन के गुआंग्झू शहर से नेपाल की राजधानी काठमांडू के बीच संचालित होता है। बीती रविवार रात स्थानीय समयानुसार विमान चीन से रात 8:05 बजे काठमांडू के लिए रवाना हुआ। जोकि रात 10:35 बजे काठमांडू पहुंचा। लेकिन काठमांडू में माैसम खराब होने के कारण विमान को लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली। पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोलर एटीसी से संपर्क किया, जिसके बाद विमान को लखनऊ एयरपोर्ट पर डायवर्ट कर दिया गया। रात करीब 11:35 बजे विमान लखनऊ एयरपोर्ट के रनवे पर लैंड किया। जहां से विमान को पार्किंगवे में ले जाया गया। इस दाैरान क्रू सदस्यों सहित 159 यात्री दो घंटे तक विमान में ही बैठे रहे। काठमांडू में माैसम सामान्य होने पर विमान को लखनऊ से रात दो बजे वापस रवाना कर दिया गया। यह पहला माैका था, जब चीन के किसी विमान की लखनऊ में लैंडिंग हुई।

बरती गई सतर्कता
लखनऊ एयरपोर्ट पर अमेरिकी व यूरोपीय विमानों की लैंडिंग हो चुकी है। लेकिन चीनी विमान पहली बार लैंड हुआ था। लिहाजा सूचना मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों सहित सीआईएसएफ सतर्क हो गई। हालांकि यात्रियों व क्रू सदस्यों को दो घंटे तक विमान में ही बिठाए रखा गया। माैसम सामान्य होने के बाद विमान वापस रवाना कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें