फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लविवि में फीस जमा करने का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
यूजी की फीस जमा करने से चूके छात्रों को एक और मौका
विज्ञापन

लविवि की वेबसाइट पर 22 और 23 जुलाई को जमा कर सकेंगे फीस
लखनऊ विश्वविद्यालय में स्नातक की ऑनलाइन ऑफ कैंपस काउंसलिंग में फीस जमा करने से चूकने वाले विद्यार्थियों को लखनऊ विश्वविद्यालय ने एक मौका और दिया है। ये अभ्यर्थी 22 और 23 जुलाई को लविवि की वेबसाइट पर जाकर फीस जमा कर सकेंगे। लविवि कुलपति प्रो. एसपी सिंह ने इसकी अनुमति दे दी है। काउंसलिंग में फीस जमा न कर पाने की वजह से 125 विद्यार्थी सीट आवंटन होने के बावजूद दाखिला नहीं पा सके थे।
लविवि ने इस साल से अपने यहां ऑनलाइन ऑफ कैंपस प्रणाली के तहत 10 पाठ्यक्रमों की काउंसलिग की थी। एलएलबी ऑनर्स, बीएससी मैथ्स, बीएससी बायो, बीकॉम-बीकॉम ऑनर्स, बीसीए, बीवोक, बीबीए-एमबीए 5 ईयर, बीवीए-बीएफए, डिप्लोमा फाइन आर्ट और बीएलएड पाठ्यक्रमों की काउंसलिंग के बाद 125 विद्यार्थी ऐसे थे जो अपनी फीस निर्धारित समय में नहीं जमा कर सके थे। इन पाठ्यक्रमों अभी भी कुछ सीट खाली हैं। इसको देखते हुए लविवि ने इन्हें फीस जमा करने का एक मौका और दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीट खाली रखने का मतलब नहीं
सीट खाली रखने का कोई मतलब नहीं है। जिन अभ्यर्थियों को सीट आवंटित हुई थी और किसी वजह से वे अपनी फीस जमा नहीं कर पाये थे। उन्हें 22 और 23 जुलाई को फीस जमा करने का एक मौका और मिलेगा। कुलपति ने इस पर सहमति दे दी है।
-प्रो. अनिल मिश्रा,
प्रवेश समन्वयक, लविवि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें