फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीबीएयू के सभी कोसोऱ्ं में सीबीसीएस पैटर्न

विज्ञापन
विज्ञापन
बीबीएयू में सभी कोर्स सीबीसीएस पैटर्न पर, अलग से चलेंगी कक्षाएं
विज्ञापन

नए विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन
एससी-एसटी आयोग के अध्यक्ष बृजलाल ने किया संबोधित
बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) नए सत्र 2019-20 में अपने सभी कोर्सों में पूरी तरह से सीबीसीएस पैटर्न लागू कर रहा है। इसमें विद्यार्थी अपने कोर्स के अलावा अपनी रुचि के अनुसार किसी दूसरे विषय की पढ़ाई उस विभाग में जाकर कर सकते हैं। खास ये कि विवि इसके लिए अलग से कक्षाएं आयोजित करेगा। यह जानकारी विवि के डीन एकेडमिक्स प्रो. राणा प्रताप सिंह ने दी। वह शुक्रवार को अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए आयोजित ओरिएंटेशन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि सीबीसीएस के तहत सिलेबस विद्यार्थियों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। जिससे उन्हें इसे पढ़ने में कोई दिक्कत न हो। एक विद्यार्थी को एक सेमेस्टर में 96 क्रेडिट की पढ़ाई करनी होती है। इसमें से वह 8 क्रेडिट की पढ़ाई सीबीसीएस से पूरी कर सकते हैं। इसकी कक्षाएं सुबह 9.30 से 10.30 बजे तक सभी विभागों में आयोजित की जाएंगी। विद्यार्थी संबंधित विभाग में जाकर इन कक्षाओं को अटेंड कर सकेंगे।
विज्ञापन

वहीं परीक्षा नियंत्रक प्रो. मनीष वर्मा ने बताया कि इस सत्र से सेमेस्टर परीक्षाओं में मिड टर्म एग्जाम भी शुरू किए जाएंगे। विद्यार्थियों को दो सेमेस्टर के बीच एक-एक मिड टर्म एग्जाम देना होगा। यह कुल 100 नंबर का होगा, जिसमें 70 नंबर थ्योरी व 30 नंबर प्रैक्टिकल के होंगे। मुख्य अतिथि एससी-एसटी आयोग के अध्यक्ष बृजलाल ने कहा कि अनुशासन किसी भी क्षेत्र में जरूरी है। कोई भी समाज, देश, संस्थान तभी प्रगति करता है, जब वहां अनुशासन होता है।
विशिष्ट अतिथि बीएचयू के रजिस्ट्रार नीरज त्रिपाठी ने कहा कि आज का युग ज्ञान का युग है। किसी देश की बात उस देश के मौजूदा ज्ञान पर मापी जाती है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजय सिंह ने कहा कि हमें बाबा साहेब के गुणों को आत्मसात करना चाहिए। ज्ञान के साथ बाबा साहेब को उनके सेवा कार्यों के लिए भी जाना जाता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में आए विद्यार्थियों को डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. बीएस भदौरिया ने छात्रावास, हेल्थ सेंटर, एनएसएस, एनसीसी, लाइब्रेरी से जुड़ी, प्रॉक्टर प्रो. रामचंद्रा ने अनुशासन से जुड़ी, प्रो. कमल जायसवाल ने अमेठी सेटेलाइट कैंपस से जुड़ी, प्लेसमेंट सेल इंचार्ज प्रो. एमएस खान ने प्लेसमेंट से जुड़ी, डॉ. राजश्री ने ग्रिवांस रिड्रेसल सेल से जुड़ी जानकारी साझा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें