फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लविवि भी समर्थ पोर्टल से करेगा दाखिले, तैयारी पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विवि शैक्षणिक सत्र 2025-26 में सभी कोर्सों के दाखिले समर्थ पोर्टल से करेगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। प्रवेश विभाग स्नातक और परास्नातक स्तर के कोर्स में आवेदन के लिए के लिए जल्द ही अधिसूचना जारी कर सकता है। यह पहली बार होगा कि विवि किसी एकीकृत पोर्टल से दाखिले लेगा।
विज्ञापन

लखनऊ विवि अभी तक सभी पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन आवेदन लेकर मेरिट के आधार पर विद्यार्थियों को दाखिला देता था। अब शासन के आदेश पर इस बार सभी प्रवेश समर्थ पोर्टल के माध्यम होंगे। प्रवक्ता प्रो. दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि अभ्यर्थी वेबसाइट www.lkouniv.ac.in पर समर्थ पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। शीघ्र ही वेबसाइट पर निर्देश जारी किए जाएंगे। सभी प्रवेश लखनऊ विवि पंजीकरण संख्या (एलयूआरएन) के बाद ही होंगे।
बीते दिनों कुलसचिव विद्यानंद त्रिपाठी ने विवि के सभी डीन, विभागाध्यक्ष, निदेशक और समन्वयकों को पत्र जारी कर आवेदन पत्र के प्रारूप के संबंध में सुझाव मांगे थे। सुझाव मिलने के बाद विचार के लिए प्रवेश समिति को भेजते हुए आगे की प्रक्रिया शुरू की गई थी।
विज्ञापन

आवेदन शुल्क में छूट की गुंजाइश कम

लखनऊ विवि वर्तमान प्रवेश व्यवस्था में स्नातक और परास्नातक के कोर्स में आवेदन के लिए 800 से लेकर 1600 रुपये फॉर्म शुल्क वसूलता है, जबकि पीएचडी के लिए फॉर्म की फीस दो हजार रुपये है। वहीं, समर्थ पोर्टल पर विद्यार्थियों को फॉर्म की फीस में छूट मिलने की गुंजाइश कम है। इस पर विवि प्रशासन का तर्क है कि विवि को सरकार से पर्याप्त मात्रा में आर्थिक सहायता नहीं मिलती। ऐसे में आवेदन फॉर्म की फीस घटाने की संभावना कम है।

08सीटीके22...मायना गांव के पास जेएलएन नहर में दो भाइयों को की तलाश में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें