लखनऊ। ऑल इंडिया एसोसिएशन ऑफ यूनिवर्सिटी की ओर से ऑल इंडिया कार्फ बॉल अंतरविश्वविद्यालय चैंपियनशिप में लखनऊ विश्वविद्यालय की टीम ने फाइनल में जगह बनाई है। यह चैंपियनशिप एपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर में 20 से 23 फरवरी के बीच खेली जा रही है।
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय की टीम ने लीग के पहले मैच में 11-0 से श्री सत्य साई यूनिवर्सिटी को हराया। दूसरे मैच में महर्षि अरविंद यूनिवर्सिटी जयपुर को 15-0 से और तीसरे मैच में एसकेडी यूनिवर्सिटी हनुमानगढ़ को 16-0 से हराया। क्रीड़ा परिषद के महासचिव प्रो. अजय कुमार आर्य ने बताया कि लखनऊ विश्वविद्यालय की कार्फ बॉल की टीम पहली बार किसी टूर्नामेंट में प्रतिभाग कर रही है। (संवाद)