लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय ने विषम सेमेस्टर की परीक्षा के अंतर्गत शनिवार को 14 और कोर्स के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए। विद्यार्थी लखनऊ विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर विस्तृत परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। परीक्षा नियंत्रक विद्यानंद त्रिपाठी ने बताया कि परिणाम में किसी तरीके के गड़बड़ी अथवा समस्या का सामना करने पर छात्र- छात्राएं परीक्षा विभाग में संपर्क कर सकते हैं। जिन कोर्स के परिणाम घोषित हुए हैं, उसमें बीटेक, एमए, बीएफए, एमपीएड व बीएएमएस कोर्स शामिल हैं।