फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लविवि विद्यार्थियों ने सीखी पुलिस की कार्यशैली

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। छात्र पुलिस अनुभवात्मक अधिगम 2.0 के तहत मंगलवार को शहर के पांच थानों में लखनऊ विश्वविद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवकों को पुलिस कार्यशैली का प्रशिक्षण देने के कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस क्रम में महानगर, अलीगंज, हसनगंज, कैसरबाग व जानकीपुरम थाने में प्रशिक्षण कक्षाएं लगीं, जिसमें छात्रों को पुलिस विभाग के जनता के हित में थानों में किए जाने वाले कार्यों और आयोजनों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

प्रवक्ता प्रो. दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि यह कार्यक्रम छात्रों को व्यावहारिक तौर पर पुलिस की कार्यशैली जानने को प्रेरित करेगा, जिससे वे बेहतर नागरिक बनने के साथ अपने मूल कर्तव्यों को लेकर जागरूक होंगे। अलीगंज थाने में हुए प्रशिक्षण सत्र में उप निरीक्षक गजेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को पुलिस कार्यशैली से परिचित कराया। इसमें छात्रों को जीडी (जनरल डायरी) एंट्री, एफआईआर पंजीकरण, थाना दिवस सुनवाई, साइबर क्राइम, महिलाओं से जुड़े मामले व अन्य प्रकरण शामिल रहे। इस अवसर पर एनएसएस कोऑर्डिनेटर डॉक्टर अमरेंद्र कुमार व बड़ी संख्या में स्वयं सेवक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें