फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अपने सपनों के भारत पर लविवि के छात्रों ने की चर्चा

विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय में आयोजित हुई रायसीना है हैकाथन में शामिल लोग।
विज्ञापन
लखनऊ। ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन और विदेश मंत्रालय की ओर से रायसीना हैकाथन की मेजबानी लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रों ने की। इस दौरान तीन प्रमुख विषयों पर चर्चा हुई। इसमें विदेश नीति और सुरक्षा, बदलते वैश्विक परिदृश्य में भारत की भूमिका, जलवायु परिवर्तन और स्थिरता वैश्विक हरित एजेंडा का नेतृत्व और डिजिटल भविष्य का विषय शामिल रहा।
विज्ञापन

हैकाथन 150 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। भारत को किन वैश्विक चुनौतियों का नेतृत्व करना चाहिए? किन मुद्दों पर भारत को अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए? वैश्विक प्रगति, समृद्धि और समानता को बढ़ावा देने के लिए कौन से कदम उठाने चाहिए? इन विचारों के माध्यम से छात्रों ने अपने सपनों के भारत की रूपरेखा प्रस्तुत की।
आयोजन के दौरान लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय, प्रति कुलपति प्रो. मनुका खन्ना, राजनीति शास्त्र विभाग के अध्यक्ष प्रो. संजय गुप्ता व अन्य प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें