फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लविवि ने कहा, चारों नलकूपों का पानी पीने योग्य

विज्ञापन
लविवि
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर में विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों को आपूर्ति किए जा रहे भूजल की गुणवत्ता जांच में सही पाई गई है। केंद्रीय भूमि जल बोर्ड (सीजीडब्ल्यूबी) की प्रयोगशाला जांच में परिसर के चारों प्रमुख नलकूपों का पानी भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) के पेयजल मानकों पर खरा उतरा है। जांच में आर्सेनिक, सीसा, कैडमियम और क्रोमियम जैसी हानिकारक भारी धातुओं की मात्रा निर्धारित सीमा से काफी कम मिली है। मालूम हो कि पिछले दिनों पानी की खराब गुणवत्ता को लेकर छात्रावासों में विद्यार्थियों ने खूब हंगामा किया था।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के निर्माण विभाग के कार्य अधीक्षक प्रो. विनीत कुमार वर्मा की पहल पर नौ अक्तूबर को चार स्थानों से पानी के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए थे। इनमें सुभाष छात्रावास, ओवरहेड टैंक परिसर, शिक्षक आवास संख्या-48 (कैमरन रोड) और आवास संख्या-01 (अयोध्या रोड) के नलकूप शामिल हैं।

केंद्रीय भूमि जल बोर्ड की क्षेत्रीय रासायनिक प्रयोगशाला ने पानी की रासायनिक गुणवत्ता के साथ आईसीपी-एमएस तकनीक से भारी धातुओं की जांच की। रिपोर्ट के अनुसार, पानी का पीएच स्तर 7.55 से 7.69 के बीच मिला, जो निर्धारित मानक के अनुरूप है। इसके अलावा पारा, यूरेनियम, लोहा, तांबा और अन्य तत्वों की मात्रा भी सुरक्षित सीमा में पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें